{"_id":"603bda415cf7176ba6802ec0","slug":"ats-raid-in-unnao-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव में लखनऊ एटीएस का छापा, विदेशी को उठाया, अलग-अलग नाम के आठ पासपोर्ट, कई आधार कार्ड मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव में लखनऊ एटीएस का छापा, विदेशी को उठाया, अलग-अलग नाम के आठ पासपोर्ट, कई आधार कार्ड मिले
Sun, 28 Feb 2021 11:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव में एटीएस का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में मोहल्ला कासिम नगर में पांच महीने से किराये के मकान में पत्नी व चार बच्चों के साथ रह रहे विदेशी नागरिक को लखनऊ की एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉएड/आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने अचलगंज बंथर स्थित एक स्लॉटर हाउस से हिरासत में लिया है।
युवक से पूछताछ के आधार पर टीम ने उसके घर दबिश देकर लगभग 5 लाख की नगदी, 8 पासपोर्ट, इंडिगो फ्लाइट की टिकट, बोर्डिंग पास समेत अन्य कई दस्तावेज बरामद किए हैं। सदर कोतवाली के बंद कमरे में पूछताछ कर रही है।
लखनऊ की एटीएस की 8 सदस्यीय टीम सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में आई। टीम ने रविवार शाम अचलगंज के बंथर स्थित एक स्लॉटर हाउस से शाहिद नाम के मीट व्यवसायी को उठाया और सदर कोतवाली ले जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
इसके बाद टीम शाहिद को लेकर शहर के मोहल्ला कासिम नगर स्थित उस मकान में पहुंची जहां वह पांच माह से पत्नी व चार बच्चों के साथ किराये पर रह रहा था। यह मकान मो. इदरीश का बताया गया है। एटीएस के साथ सदर कोतवाली का पुलिस बल भी शाहिद के घर दाखिल हुआ और छानबीन की।
मीट व्यवसायी की पत्नी की बैग से एटीएस को 5 लाख की नगदी, 8 पासपोर्ट, फ्लाइट के टिकट, अलीगढ़ समेत कई जिलों व प्रांत के अलग-अलग नामों के आधार कार्ड, पास बुक समेत अन्य दस्तावेज मिले। सभी को कब्जे में लेकर एटीएस उसे अपने साथ लेकर कोतवाली पहुंची और बिंदुवार शाहिद से दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार तेलंगाना प्रांत के हैदराबाद शहर से उठाए गए युवक से मिले इनपुट के आधार एटीएस यहां तक पहुंची है। पकड़ा गया शाहिद म्यांमार का मूल निवासी बताया जा रहा है। उसके विदेशों से रुपये के लेन-देन के तार जुड़े हैं। देर रात आरोपी को टीम अपने साथ ले गई है। एसपी आनंद कुलकर्णी ने इस बारे में बताया कि युवक के उठाने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। लखनऊ मुख्यालय से ही पता चल पाएगा।