{"_id":"5b9a5134867a55019d616e0d","slug":"ats-has-arrested-a-hizbul-mujahideen-terrorist-from-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेशः हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, गणेश चुतर्थी के दौरान निशाने पर था एक मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेशः हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी गिरफ्तार, गणेश चुतर्थी के दौरान निशाने पर था एक मंदिर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 14 Sep 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
कमर उज जमां उर्फ डॉ. हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कानपुर महानगर में एटीएस और कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आतंकवाद विरोधी दल ने कानपुर में एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अप्रैल 2017 में कश्मीर में प्रशिक्षण के लिए गया था। बताया जा रहा है कि संदिग्ध पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सदस्य है। अभी संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ दिनों में आंतकी संगठन सक्रिय हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि गणेश चतुर्थी के दौरान कानपुर के एक मंदिर को निशाना बनाने की साजिश की जा रही थी। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि कानपुर से हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया कि उसने गणेश चतुर्थी के अवसर पर हमला करने की योजना बनाई थी। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आतंकी असम का निवासी है। आतंकी के फोन से वीडियो मिला है। पकड़े गए आंतकी का नाम कमरूज्जमा उर्फ कमरुद्दीन है जिसकी उम्र 47 साल है।

आतंकी के पास कानपुर के एक मंदिर का वीडियो और फोटो बरामद हुआ
ओपी सिंह, डीजीपी
- फोटो : ANI
एटीएस ने कानपुर पुलिस की मदद से बृहस्पतिवार सुबह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कमर उज जमां उर्फ कमरुद्दीन को कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आतंकी ने कबूला कि वह हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय सदस्य है। आतंकी ने बताया कि गणेश चतुर्थी के दौरान कानपुर के एक मंदिर पर हमले की फिराक में था। पकड़े गए आतंकी के पास से कानपुर के एक मंदिर का वीडियो और फोटो बरामद हुआ हैं।
विदित हो कि अप्रैल 2018 में कमर उज जमां ने सोशल मीडिया पर एके-47 के साथ अपनी फोटो अपलोड की थी। जिसके बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां इसकी तलाश कर रही थीं। अप्रैल 2017 में कश्मीर में कमर उज जमां ओसामा नाम के व्यक्ति के संपर्क में आया और उसी के माध्यम से हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ।