फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ats arrest two suspects in raid at hamirpur but police denied

एटीएस ने दो संदिग्धों को उठाया, पुलिस कर रही इनकार 

Thu, 09 Mar 2017 10:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
ats arrest two suspects in raid at hamirpur but police denied
डेमो पिक
लखनऊ में मारे गए आतंकी सैफुल्ला व कानपुर में पकड़े गए आतंकी फैजल उर्फ फैजान के करीबी रिश्तेदार दो युवकों को बीती रात एटीएस की टीम साथ ले गई। इस मामले को लेकर मुख्यालय में चर्चाएं तेज हैं। लेकिन पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इनकार कर रही है। 
विज्ञापन


कानपुर में पकडे़ गए आतंकी फैजल उर्फ फैजान के पिता नसीम अहमद खां मुख्यालय के पुराने बेतवाघाट निवासी रहे हैं। वह मुख्यालय के इस्लामियां इंटर कालेज में शिक्षक पद पर तैनात थे। बीते 2010 में सेवानिवृत्त होने मकान बेंचकर कानपुर में रहने लगे। इसके पूर्व नसीम के भाई सरताज भी कानपुर के जाजमऊ में रहने लगे।
विज्ञापन


सैफुल्ला के मारे जाने व फैजल के पकड़े जाने के बाद जिला मुख्यालय में संदिग्धों के होने की खबरें उड़ रही हैं। हमीरपुर का नाम आते ही लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। बीती रात करीब 12 बजे एटीएस टीम ने मुख्यालय में आतंकवादी के करीबी रिश्तेदारों के एक मकान पर छापेमारी कर दो युवको को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर में बीते तीन साल पूर्व आतिशबाजी के मामले को लेकर शिकायतें हो चुकी हैं। पुलिस ने आतिशबाजी अपने कब्जे में ली थी। इस मामले में कोतवाल पीके सिंह का कहना है कि बीती रात वह खुद चार गाड़ियों को लेकर कस्बे में सघन तलाशी करते रहे हैं। कहा कि एटीएस टीम नहीं आई है। न ही किसी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed