फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   atm machines will be removed from 50-50 rupees note

एटीएम मशीन से निकाल सकेंगे 50-50 के नोट

Tue, 27 Dec 2016 08:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
atm machines will be removed from 50-50 rupees note
नए साल से बड़े नोटों के साथ छोटी करेंसी भी एटीएम से निकल सकेगी
एटीएम से 2000 का नोट निकलने से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नए साल से बड़े नोटों के साथ छोटी करेंसी भी एटीएम से निकल सकेगी। शुरुआत में 100 के नोट के साथ 50 के नोट भी एटीएम से निकलेंगे। कुछ एटीएम ऐसे होंगे जहां पर सिर्फ 50 या 100 की ही करेंसी निकलेगी। 
विज्ञापन

2000 रुपये का छुट्टा न मिलने की समस्या खत्म करने के लिए रिजर्व बैंक ने छोटे नोटों की संख्या बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है कि कम से कम 10 फीसदी एटीएम 50 की करेंसी रखने के लिए रीकैलिब्रेट करें। इसकी शुरुआत जनवरी माह से ही करने पर जोर दिया गया है। शहर में सभी बैंकों के करीब 1100 एटीएम हैं। इस लिहाज से शहर में 10 फीसदी यानी करीब 100 से ज्यादा एटीएम बूथों में 50 की करेंसी मिल सकेगी। इन एटीएम को अलग अलग वर्गों में बांटा जाएगा। कुछ एटीएम से सिर्फ 50 और 100 की ही करेंसी निकलेगी, जबकि कुछ एटीएम से 50, 100, 500 और 2000 के नोट निकलेंगे। जिन एटीएम से 100, 500, 2000 के नोट निकल रहे हैं उनमें 50 के लिए एक कैसेट और बढ़ाई जाएगी।  नेशनल कंफेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी राजेंद्र अवस्थी ने बताया कि रिजर्व बैंक का सर्कुलर है कि सभी बैंकों को 10 फीसदी एटीएम से छोटी करेंसी रखनी है। इस पर जनवरी से अमल शुरू हो पाएगा। इन एटीएम के चालू होने से छोटे नोटों का संकट कम होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed