{"_id":"5aba390e4f1c1bea3f8b53cc","slug":"atm-cash-van-digged-in-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 लाख के नोटों से भरी एटीएम कैश वैन को जमीन में गाड़ा, खुदाई के लिए मंगवाई जेसीबी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 लाख के नोटों से भरी एटीएम कैश वैन को जमीन में गाड़ा, खुदाई के लिए मंगवाई जेसीबी मशीन
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
जेसीबी मशीन से नहर की खुदाई कराती गुजरात और इटावा पुलिस
यूपी के इटावा में लाखों रुपयों से भरी एटीएम कैश वैन को खोजने के लिए नहर खुदवाई जा रही है। गुजरात के अहमदाबाद के एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन को कुछ दिनों पहले चोरी करके यहां छुपाया गया था।
विज्ञापन
वैन चुराने वाले आरोपी की निशानदेही पर इटावा चौबिया थानाक्षेत्र और गुजरात की पुलिस इलाके की एक नहर में पिछले कई घंटों से जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई करा रही है। बताया गया कि गुजरात के अहमदाबाद से एचडीएफसी बैंक की एटीएम कैश वैन चुराकर भागे आरोपी को साथ मे लेकर कैश वैन ढूंढने आयी गुजरात पुलिस के निर्देश पर खुदाई अभियान चलाया गया है। आरोपी के मुताबिक उसने थाना चौबिया क्षेत्र के नहर में गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दी थी,पुलिस जेसीबी मशीन से नहर को खुदवाने में जुटी है। वैन में 98 लाख की नगदी भरी थी। एटीएम कैश वैन का ड्राइवर ही गाड़ी को चुराकर इटावा ले आया था। खुदाई जारी है अभी तक जमन में गड़ी वैन का कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन