फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   atm card cloning gang arrested by police

एसआईटी की गिरफ्त से भागे थे एटीएम कार्ड क्लोनिंग कर खाते से रुपये निकालने वाले, केरल पुलिस ने पकड़ा

Thu, 31 Oct 2019 07:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Oct 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
atm card cloning gang arrested by police
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से रुपये उड़ाने वाले दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर सरगना की तलाश में केरल प्रांत गई एसआईटी 15 दिन की जद्दोजहद के बाद गुरुवार दोपहर केरल पुलिस के साथ दोनों आरोपियों को लेकर उन्नाव लौटी। केरल पुलिस ने आरोपियों को सीजेएम प्रथम की कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


चार अक्तूबर को देर रात सदर कोतवाली पुलिस ने गदनखेड़ा चौराहा पर केरल रजिस्ट्रेशन नंबर की कार से एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से रुपये निकालने वाले पांच क्लोनर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरोह के सरगना को पकड़ने के लिए आईजी रेंज लखनऊ एसके भगत के निर्देश पर गठित की गई एसआईटी ने 16 अक्तूबर को केरल प्रांत के जिला कासरगोड़ के कनालाड कस्बा निवासी अब्दुल रहमान व यहीं के अब्दुल रैफद को सात दिन की रिमांड पर लेकर केरल गई थी।
विज्ञापन


19 अक्तूबर की रात 12 बजे दोनों आरोपी एसआईटी को गच्चा देकर होटल से भाग निकले थे। जिस पर एसआईटी टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर चंद्र पांडेय ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध कासरगोड थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केरल पुलिस की मदद से 24 घंटे के अंतराल में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल से दोनों आरोपियों को उन्नाव लाने के लिए पुलिस को लंबी जद्दोजहद का सामना करना पड़ा। उन्नाव की सीजेएम प्रथम कोर्ट से आरोपियों का बी-वारंट लिया गया। एक दारोगा फ्लाइट से केरल पहुंचा और कोर्ट में बी-वारंट दाखिल किया। जिस पर गुरुवार को केरल पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर उन्नाव पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed