फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Atiq's lawyer kept in high security barrack

Kanpur News: हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया अतीक का वकील

Mon, 16 Dec 2024 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Atiq's lawyer kept in high security barrack
इटावा। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद रंगदारी मांगने के आरोप में नैनी जेल में बंद अतीक के अधिवक्ता को इटावा केंद्रीय कारागार में भेजा गया है। उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। यहां सिर्फ खून के रिश्ते वालों के मिलने के साथ ही अधिकृत अधिवक्ता को मिलने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


अतरसुइया थाने में एक फर्नीचर व्यवसायी ने विजय मिश्र के खिलाफ तीन करोड़ रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में 31 जुुलाई 2023 को उसे लखनऊ से गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करने के बाद केंद्रीय कारागार नैनी भेजा गया था। यहां अक्तूबर में अधिवक्ता विजय मिश्र से जिला जेल में मिलने उनका भांजा उत्कर्ष द्विवेदी निवासी कसारी, थाना नवाबगंज कुछ लोगों के साथ गया था। जेल में उसने प्रवेश के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। जेल के सिपाही व अन्य कर्मचारियों से उसका विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद से नैनी जिला प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। शासन ने माफिया अतीक अहमद के अधिवक्ता विजय मिश्र को इटावा केंद्रीय कारागार स्थानांतरण कर दिया है। शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच विजय मिश्र को इटावा केंद्रीय कारागार लाया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि विजय मिश्र को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। यहां उनसे मिलने के लिए सिर्फ पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन, पुत्र-पुत्री और अधिकृत अधिवक्ता ही आ सकते हैं। उक्त लोगों को भी दो दिन पहले अनुमति लेनी होगी। जो भी आवेदन करेगा उसका नैनी से सत्यापन करने के बाद उसे एलआईयू के साथ मिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed