{"_id":"585ad7d14f1c1b1864e3b197","slug":"atiq-effect-on-netajis-reprimand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" सभा से पहले नेता जी ने अतीक को लगायी थी फटकार, कही थी ये गम्भीर बातें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभा से पहले नेता जी ने अतीक को लगायी थी फटकार, कही थी ये गम्भीर बातें...
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 23 Dec 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
इलाहाबाद के शियाट्स यूनिवर्सिटी में शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोपो को झेल रहे अतीक अहमद को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने बीते 20 दिसंबर को लखनऊ तलब किया था। बताया जाता है कि नेता जी ने शियाट्स में मारपीट के आरोपो पर अतीक से सफाई मांगी।
विज्ञापन
Trending Videos
अतीक के जवाबो से नेता जी संतुष्ट नहीं
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
सूत्रों के मुताबिक अतीक के जवाबो से नेता जी संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पूरे मामले में अतीक को कड़ी फटकार लगायी। बताया जाता है कि नेता जी ने यूपी चुनाव के मद्देनजर अतीक को सावधानी बरतने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता जी की फटकार का असर था
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गले लगते अतीक अहमद (फाइल फोटो)
नेता जी की फटकार का असर था कि अतीक ने अपनी 21 दिसंबर को कानपुर में प्रस्तावित रैली को टालकर 22 दिसंबर को कर दिया। ताकि उन्हें तैयारियो का समय मिल सके।
नेता जी की फटकार का ही असर है कि बाहुबली अतीक ने समाचार पत्रों में बाकायदा विज्ञापन जारी कर 22 को होने वाली उनकी रैली में असलहे के साथ न आने की अपील की है। यही नहीं उन्होंने उनकी रैली में आने वालों से टोल प्लाजा पर भुगतान करने को भी बोला है।
नेता जी की फटकार का ही असर है कि बाहुबली अतीक ने समाचार पत्रों में बाकायदा विज्ञापन जारी कर 22 को होने वाली उनकी रैली में असलहे के साथ न आने की अपील की है। यही नहीं उन्होंने उनकी रैली में आने वालों से टोल प्लाजा पर भुगतान करने को भी बोला है।
जिनकी जान को खतरा होता है वे अपने साथ असलहा रखते हैं
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
मीडिया से बातचीत में उन्होंने इस अपील को सामान्य बताया। बोला की काफी ऐसे नेता और ग्राम प्रधान होते हैं जिनकी जान को खतरा होता है, ऐसे में वो अपने साथ असलहे लेकर आते हैं। ऐसे लोग अगर आ पाने में असमर्थ हैं तो वो न आएं।