फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Atiq Ashraf Murder, Lovelesh liked to touch feet, considered himself a kingpin

Atiq-Ashraf Murder: मां की कसम...पिता की जमानत पर फेरा पानी, लवलेश को पैर छुआना पसंद था, खुद को मानता था सरगना

Tue, 18 Apr 2023 09:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 18 Apr 2023 09:13 PM IST
सार

Banda News: माफिया अतीक की हत्या करने वाले लवलेश तिवारी ने मां की कसम और पिता की जमानत पर पानी फेर दिया। जेल में रहने के बाद भी उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। अब पुलिस लवलेश की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Atiq Ashraf Murder, Lovelesh liked to touch feet, considered himself a kingpin
लवलेश तिवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक-अशरफ की हत्या में शामिल लवलेश तिवारी दो बार जेल जा चुका है। छात्रा से छेड़खानी व उसे थप्पड़ के मामले में उसकी जमानत उसके पिता ने ही कराई थी। उक्त मामले में करीब डेढ़ साल लवलेश जेल में रहा है। जमानत में रिहा होने के बाद बाहर आया था।

विज्ञापन

इसके बाद मां आशा देवी ने लवलेश को गलत संगत में न पड़ने की कसम दी थी, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ था। प्रयागराज में मेडिकल के लिए जाते समय अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या के बाद सुर्खियों में आए लवलेश की कुंडली पुलिस खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि स्थानीय खुफिया यूनिट को भी लगाया गया है। हालांकि कोई पुलिस अधिकारी इस मामले में चुप्पी साधे हैं। कुछ भी बताने से किनारा कर रहे हैं। अलबत्ता मोहल्ले वालों ने बताया कि करीब चार साल पूर्व अपने दोस्त के चक्कर में लवलेश ने पड़ोस की छात्रा को थप्पड़ मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल रहा था जेल में
छात्रा ने उसके विरुद्ध छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। लगभग डेढ़ साल जेल में रहा। बाद में पिता यज्ञ कुमार ने उसकी जमानत कराई। मां की कसम के बाद भी लवलेश में कोई सुधार नहीं आया।

मामूली बातों पर करता था मारपीट
रोज नशा करता रहा और अक्सर मामूली बातों पर मारपीट करता था। इसी वजह से परिजनों ने उससे नाता तोड़ रखा था। प्रयागराज की घटना से उसके मंसूबे सामने आ गए। बता दें कि सोमवार की सुबह उसे घर को पूरा नजारा ही बदल गया। घर पर ताला लटक रहा था। कोई ये नहीं बता सका परिवार कहां है।

पैर न छूने पर दोस्तों से गांठता था रुआब
माफिया का हत्यारोपी व शहर के क्योटरा निवासी लवलेश अपने दोस्तों में ब्राह्मण होने की बात कहकर रुआब गांठता था। लोगों से पैर छुआना उसे बेहद पसंद था। कोई दोस्त अगर पैर नहीं छूता, तो उससे रंगबाजी अंदाज में पेश आता था। उसकी इस हरकत को सभी दोस्त जानते थे, लेकिन कोई विरोध नहीं करता था।

शूटर बनने की ट्रेनिंग भी मिली होगी
माफिया अतीक पर गोलियां बरसाने वाले लवलेश तिवारी को शायद प्रशिक्षित किया गया था। मामूली घराने के लवलेश ने कभी इस तरह बंदूक नहीं चलाई। न मोहल्ले वालों ने उसे तमंचा आदि के साथ कभी देखा था। घटना वाले दिन जिस तरह से गोलियां बरसा रहा था, उससे वह शातिर शूटर नजर आया।

पुलिस के लिए सवाल, कैसे मिला महंगा हथियार
खास बात यह है कि उसके हाथ में जो पिस्टल थी, उसकी कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई गई है। इतना कीमती हथियार उसे कैसे मिला, पुलिस के लिए अभी भी सवाल बना हुआ है। हालांकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed