Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assistant teacher reported for assaulting headmaster

Kanpur News: सहायक अध्यापक पर प्रधानाध्यापक से मारपीट करने की रिपोर्ट

Fri, 07 Nov 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 07 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher reported for assaulting headmaster
झींझक। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय प्रधानपुर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक में स्कूल देरी से आने को देकर विवाद हो गया। मामले में प्रधानाध्यापक ने सहायक अध्यापक पर मारपीट व दो ग्रामीणों पर धमकाने व गालियां देने का आरोप लगा कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विकास नगर झींझक निवासी दीक्षा सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय प्रधानपुर की प्रधानाध्यापक हैं। विद्यालय में तैनात कानपुर नगर के काकादेव निवासी सहायक अध्यापक प्रभात शुक्ला अक्सर विद्यालय में देर से आते हैं और जल्द वापस लौट जाते हैं। आरोप लगाया कि सहायक अध्यापक उनके ऊपर मानसिक दबाव बनाकर जबरन उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर देते हैं।
विज्ञापन

बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह करीब 9:30 बजे पर वह स्कूल में मौजूद थीं। तभी देरी से आए सहायक अध्यापक ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करना चाहे। इसके विरोध करने पर सहायक अध्यापक ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। इसके बाद उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद स्कूल से चले गए। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने अपने भाई मानवेंद्र को स्कूल बुला दिया। दोपहर 12 बजे के करीब सहायक अध्यापक गांव के बलवीर यादव व विवेक उसके भाई के साथ गाली-गलौज कर धमकी देने लगे। इस पर उसने व भाई ने स्वयं को कमरे में बंद कर बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सहायक अध्यापक प्रभात शुक्ला ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह प्रतिदिन समय से स्कूल आते-जाते हैं। प्रधानाध्यापक स्वयं देरी से स्कूल आती हैं। इसका विरोध करने पर वह उनके ऊपर फर्जी आरोप लगा रही हैं। बीईओ शैलेश द्विवेदी ने बताया इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक एक दूसरे पर देरी से आने का आरोप लगाया था। मौके पर जाकर जांच के दौरान कोई भी साक्ष्य नहीं दे पाया था। स्कूल में तैनात सभी स्टाफ को समय से आकर आने व जाने के समय लाइव लोकेशन सेल्फी भेजने को कहा गया है। मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया प्रधानाध्यापक की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed