{"_id":"588df1514f1c1b303de80178","slug":"assembly-polls-all-parties-star-wars-preparations","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव: सभी दलों में स्टार वार की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव: सभी दलों में स्टार वार की तैयारी
अनुराग मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 07:42 PM IST
सार
पार्र्टी के बड़े नेताओं के साथ ही फिल्मी सितारों की भी डिमांड
बसपा सुप्रीमों की एक जनसभा स्वीकृत, कई और का इंतजार
सपा व कांग्रेस में अखिलेश, राहुल, प्रियंका और डिंपल की मांग
जनसभाओं, रोड-शो का खाका खींच रहे भाजपाई, पार्टी को भेजा पत्र
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव फतह करने के लिए सभी दल स्टार वार की तैयारी में जुटे हैं। अधिक से अघिक मतदाताओं को लुभाकर पार्टी और अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी में जुटे दलों ने पार्टी के स्टार प्रचारकों की जनसभाएं और रोड-शो के आयोजित कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। हालांकि तीसरे चरण में मतदान होने के कारण सभी दलों ने 10 फरवरी से चुनाव प्रचार करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी के बीच शेड्यूल तय करते हुए बड़े नेताओं की जसभाएं आयोजित करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी के प्रचार की ताकत मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती
विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है पार्टियां प्रचार में ताकत लगा रहे हैं। उन्नाव में चुनाव प्रचार अभियान तय करने में आगे है। बसपा 13 फरवरी को शहर के जीआईसी मैदान में बसपा नेता मायावती सभी छह विधानसभाओं के प्रत्याशियों की संयुक्त सभा करेंगी। जबकि पार्टी नेता नमसीमुद्दीन सिद्दीकी 7 फरवरी को मोहान में और इसके बाद 16 फरवरी को एक ही दिन में मियागंज, मोहान और उन्नाव शहर के किला में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचार के लिए डिंपल की मांग सपा में सबसे ज्यादा
अखिलेश यादव के साथ पत्नी डिंपल यादव
सपा ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, आजम खां सहित पार्टी के कई अन्य स्टार प्रचारकों की सभा और रोड-शो कराने की मांग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को मांगपत्र भेजा है।
भाजपा के ये स्टार ब्रांड लीडर डिमांड में...
डेमो
भाजपा ने भी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, स्मृति ईरानी, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेताओं की रैली के लिए मांगपत्र पार्टी मुख्यालय भेजा है। सभी पार्टियों के नेता जल्द ही कार्यक्रम तय होने की बात कह रहे हैं।
कांग्रेस की स्टार लिस्ट में ये नेता
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
उधर कांग्रेस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी, राजबब्बर, शीला दीक्षित सहित अन्य नेताओं की रैली कराने की तैयारी में हैं। सपा और कांग्रेस का यह भी प्रयास है कि जिले में एक या दो रैली ऐसी भी हों जिनमें राहुल गांधी और अखिलेश यादव व डिंपल और प्रियंका गांधी एक साथ शिरकत करें।