{"_id":"5c79752bbdec2273923c3390","slug":"assault-in-wedding-ceremony-due-to-food","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में बवाल की वजह बनी गर्म रोटी, फिर तो लोगों ने दूल्हे के भाई को भी नहीं बख्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में बवाल की वजह बनी गर्म रोटी, फिर तो लोगों ने दूल्हे के भाई को भी नहीं बख्शा
Fri, 01 Mar 2019 11:38 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में शहर के एक पैलेस में शादी समारोह के दौरान बारातियों में विवाद हो गया। खाने के दौरान पहले गर्म रोटी लेने को लेकर हुए विवाद में लोगों ने दूल्हे के भाई सहित तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में दो लोगों के हाथ फ्रैक्चर हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर शहर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी सतीश चौरसिया की शादी शहर के पनागरपुरा निवासी ज्योति के साथ तय हुई थी। बारात 28 फरवरी को रात 9 बजे रामकथा मार्ग स्थित एक पैलेस पहुंची। खाने के समय गर्म रोटी पहले लेने को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद गालीगलौज होने लगी। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
गर्म रोटी ने शादी में करा दिया बवाल
कुछ देर बाद ही खाना खाकर गेट के बाहर निकल रहे दूल्हे के भाई नितिन कुमार, मुन्ना पर लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीचबचाव में राहुल भी चुटहिल हो गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल नितिन व मुन्ना को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनके हाथ में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच की। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच की। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।