Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Assailants break into home and carry out assault; case registered against nine individuals

कानपुर: दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Tue, 17 Nov 2026 11:56 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 17 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Assailants break into home and carry out assault; case registered against nine individuals
हनुमंत विहार थाना - फोटो : अमर उजाला
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर में दबंगों ने घर में घुसकर महिला, उसकी बेटी और दामाद समेत परिवार के अन्य सदस्यों को जमकर पीटा। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के सिर पर सरिया से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने पांच नामजद और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।अर्रा योगेंद्र विहार निवासी सुबोध पांडे की पत्नी शीला ने बताया कि 11 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह पति, बेटी और दामाद के साथ घर में सो रही थीं। तभी सचिन, लल्ला, वीरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी गोमती और तीन-चार अज्ञात लोग घर में घुस आए। आरोप है कि उन लोगों ने लोहे की सरिया और डंडों से पिटाई की। शीला ने आरोप लगाया कि गंभीर चोटें आ के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed