फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   asha jyoti kandra will open in city

शहर में खुलेगा ‘आशा ज्योति केंद्र’

Thu, 29 Jan 2015 03:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 29 Jan 2015 03:32 AM IST
विज्ञापन
asha jyoti kandra will open in city
महिलाओं को एक छत के नीचे सभी विभागों की सुविधाएं एक साथ दिलाने के लिए प्रदेश सरकार निर्भया केंद्र की तर्ज पर रानी लक्ष्मी बाई आशा ज्योति केंद्र खोलने जा रही है।
विज्ञापन


पहले चरण में कानपुर समेत प्रदेश के 11 जिलों को शामिल किया गया है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के अन्य जनपदों में यह केंद्र खुलेंगे। इन केंद्रों में पुलिस व कानूनी मदद से लेकर चिकित्सा सुविधा तक मिलेंगी।
विज्ञापन


बैकिंग सुविधा व प्रशिक्षण हब भी यहां होगा। यह जानकारी प्रमुख सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान दी।

वे राजकीय बालिका गृह और महिला आश्रम में आयोजित  कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थीं। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सभी जिलों के मेडिकल कॉलेज में खोले जाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन केंद्रों में बलात्कार की शिकार महिला को कानूनी मदद से लेकर चिकित्सीय मदद तक प्रदान की जाएगी। केंद्र में ही पीड़िता की पुलिस में प्राथमिकी लिख जाएगी।

कानूनी सहायता दिलाने के लिए अच्छे अधिवक्ता भी यहां उपलब्ध रहेंगे। पीड़िता को मनोवैज्ञानिक सलाह भी इन केंद्रों में प्रदान की जाएगी। केंद्र के संचालन में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की भी मदद ली जाएगी।


महिला कल्याण विभाग ने इन केंद्रों के संचालन के लिए नियमावली जारी कर दी है। नियमावली के अनुसार यह केंद्र मेडिकल कॉलेजों के परिसर में ही बनाए जाएंगे।

इसके लिए 500 वर्ग फुट की जमीन चाहिए होगी। प्रत्येक केंद्र स्थापित करने के लिए पांच करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इसमें सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने बजट से स्टाफ व अन्य सुविधाएं मुहैया करानी होंगी।

इन केंद्रों के संचालन के लिए एक प्रशासन की नियुक्ति की जाएगी। यह प्रशासन महिला कल्याण विभाग की ओर से रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed