फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   As soon as the girlfriend gets married lover hanged himself

प्रेमिका की शादी होने से क्षुब्ध प्रेमी ने फांसी का फंदा बना ली सेल्फी, दोस्तों को भेजी आत्महत्या की फोटो

Sun, 06 Jun 2021 12:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Jun 2021 12:00 PM IST
सार

प्रेमिका की शादी की खबर सुन प्रेमी ने चलती बस से उतर कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं फांसी का फंदा गले में डालकर उसने पहले सेल्फी ली और दोस्तो और परिजनों को भेजी।

विज्ञापन
As soon as the girlfriend gets married lover hanged himself
मृतक लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर शादी के बाद प्रेमिका की विदाई होते ही प्रेमी ने बीच रास्ते में बस से उतरकर खेत में बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। आत्महत्या से पहले उसने फांसी का फंदा गले में डालने की सेल्फी लेकर इसे परिजनों और दोस्तों को भेजा। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


राठ कोतवाली क्षेत्र के जखेड़ी गांव निवासी लक्ष्मी प्रसाद प्रजापति (19) राजस्थान के अलवर में एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। इसकी सगी बुआ की ननद महोबा में रहती है। जहां रिश्तेदारी में एक युवती से यह प्रेम करता था। उससे शादी भी करना चाहता था। लेकिन दोनों के परिजन इस मेलजोल को पसंद नहीं करते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को लक्ष्मी प्रसाद राजस्थान से लौटकर बस से आ रहा था। तभी उसे प्रेमिका की शादी होने के बाद विदाई की जानकारी हुई। रास्ते में प्रेमिका की शादी होने के बाद दुखी हो गया था। इसी बीच रास्ते में ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा मोड़ के पास उतर गया और खेतों में जाकर फांसी लगा ली। मरने से पहले उसने मोबाइल से फांसी का फंदा गले में डालने की सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में परिजनों और दोस्तों को मोबाइल फोन से मैसेज भेजा। थाना निरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक के पिता राकेश प्रजापति और रिश्तेदार मोबाइल फोन पर मैसेज को लेकर परेशान थे। वह इधर-उधर उसकी खोजबीन भी करते रहे। लेकिन पता नहीं चल सका। रात में पुलिस युवक तलाश करते हुए मौके पर पहुंची तो पेड़ पर फंसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की जेब में पड़े मोबाइल फोन के जरिए परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed