फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   As soon as the exam was over, colours flew, now we are waiting for the result

Kanpur News: परीक्षा खत्म होते ही उड़े रंग गुलाल, अब परीक्षाफल का इंतजार

Thu, 13 Mar 2025 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
As soon as the exam was over, colours flew, now we are waiting for the result
होली खेलतीं छात्राएं।  - फोटो : संवाद
इटावा। यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई हैं। बुधवार को दोनों पालियों में 1324 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा खत्म होने पर परीक्षार्थियों ने होली खेली। एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

पहली पाली में हाईस्कूल की उर्दू और इंटरमीडिएट की व्यावसायिक शिक्षा विषय की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में इंटर के अंग्रेजी एवं कृषि विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 813 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 782 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 21,297 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 20,004 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1293 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पेपर अच्छा जाने से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। राज्य पर्यवेक्षक एवं उप शिक्षा निदेशक कानपुर राजू राणा ने मां शारदा इंटर कॉलेज, एसएवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि सचल दल प्रभारी डॉ. मुकेश यादव, धर्मेंद्र, पूरन सिंह पाल ने केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि जिल में बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न हुई है, पूरे जिले में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed