फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   As soon as he assumed office, he sought the progress report of the investigations against Dubey.

Kanpur News: कुर्सी संभालते ही मंगाई दुबे के खिलाफ चल रही जांचों की प्रगति रिपोर्ट

Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
As soon as he assumed office, he sought the progress report of the investigations against Dubey.
कानपुर। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने मंगलवार को चार्ज संभालते ही अधिवक्ता अखिलेश दुबे के खिलाफ चल रही एसआईटी की जांचों की प्रगति रिपोर्ट मंगवाई। एसआईटी के अधिकारियों ने अब तक 14 मामलों रिपोर्ट सौंप दी है। इसे लेकर वह बुधवार को एसआईटी सदस्यों के साथ बैठक कर सकते हैं। अपराध, कानून व्यवस्था और पुलिस को लेकर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था और हेडक्वार्टर के साथ विचार विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

नए पुलिस कमिश्नर दोपहर में सर्किट हाउस आए। आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों का परिचय जाना। इसके बाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। पूर्व पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के साथ काफी देर तक बातचीत की। यहां के बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार और संयुक्त पुलिस आयुक्त हेडक्वार्टर व क्राइम विनोद कुमार सिंह से कमिश्नरी के बारे में जानकारी हासिल की। आईपीएस रघुवीर लाल ने सभी डीसीपी से कहा कि वह हर दिन उनके क्षेत्र में जाएंगे। ऑपरेशन महाकाल के अंतर्गत आई शिकायतें और अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा लिया। उन्होंने एसआईटी के अधिकारियों से अखिलेश दुबे के प्रकरण में पूछताछ की। अब तक आई शिकायतों का हाल जाना। उन शिकायतों की प्रगति रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed