फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arun Singh is son-in-law of UP state minister

कुलदीप सेंगर का करीबी है यूपी के राज्यमंत्री का दामाद ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह, नामजदों में है शामिल

Tue, 30 Jul 2019 11:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Jul 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
Arun Singh is son-in-law of UP state minister
उन्नाव दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में कार में ट्रक की टक्कर से उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घायल होने व चाची और मौसी की मौत के मामले में दर्ज हुई एफआईआर के नामजदों में नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह का भी नाम है।
विज्ञापन


दुष्कर्म पीड़िता के जेल में बंद चाचा की तहरीर पर पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके नामजदों में शामिल अरुण सिंह कुलदीप सिंह सेंगर के अति नजदीकी होने के साथ-साथ फतेहपुर जिले के हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के दामाद हैं।
विज्ञापन


उन्नाव जनपद की राजनीति में अच्छी पकड़ के अलावा अरुण सिंह का क्षेत्र में खासा प्रभाव है। इस बाबत पूछने पर राज्य मंत्री धुन्नी ने कहा, हां वो हमारे दामाद हैं। उनका दामाद होना कोई अपराध नहीं है। सामाजिक रिश्तों में कोई भी किसी का दामाद, भतीजा, भाई हो सकता है। जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही हैं, जो भी चीजें होंगी वो सामने आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed