फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Artists will sing patriotic folk songs and mashups at the rally

Kanpur News: रैली में देशभक्ति पर आधारित लोकगीत, मैशअप गाएंगे कलाकार

Sun, 10 Aug 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Artists will sing patriotic folk songs and mashups at the rally
कानपुर। अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम रैली कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रुप डांस प्रतियोगिता 11 अगस्त को रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में होगी। इसमें स्कूल, कोचिंग व अन्य डांस अकादमी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चे देशभक्ति थीम पर आधारित प्रस्तुतियां देंगे। 15 अगस्त को मोतीझील में झंडारोहण के बाद 32 किलोमीटर चलने वाली रैली की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता की थीम देशभक्ति आधारित गानों की है जिसमें फिल्मी, लोकगीत, मैशअप आदि तैयार कर प्रतिभागी प्रस्तुतियां देंगे। इसके लिए प्रतिभागियों ने पंजीकरण करा लिया है। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा। पहले नंबर पर आने वाले विजेता ग्रुप को 11 हजार रुपये, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र, दूसरे स्थान पर आने वाले को 8,100 रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले ग्रुप को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दो विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन


रैली के दौरान झांकी प्रतियोगिता भी होगी। इसमें स्कूल, सामाजिक, धार्मिक, महिला, व्यापारी, सरकारी और गैर सरकारी सहित सभी संस्थाएं भाग ले सकती हैं। देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित झांकियां सजाकर लाना होगा। प्रतियोगिता में एक संस्था से एक ही झांकी मान्य होगी। पंजीकरण के लिए 7007565205 पर संस्था का नाम और झांकी की थीम लिखकर व्हॉट्सअप करना है। पंजीकरण कराने वाले संस्थानों को अपनी झांकी 15 अगस्त को सुबह सात बजे से साढ़े नौ बजे के बीच मोतीझील कारगिल पार्क के पास लेकर आनी है। पहला पुरस्कार 51 हजार, दूसरा 21 हजार और तीसरा पुरस्कार 11 हजार रुपये का होगा। दो संस्थाओं सांत्वना पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें महिला संगठन व क्लब समूह में या एकल प्रतिभाग कर सकती हैं। महिलाएं अपने समूह में किसी समाज (बंगाली, मराठी, मुस्लिम, नेपाली, माहेश्वरी) को प्रदर्शित करती हुई या सामाजिक संदेश देती हुई वेशभूषा धारण कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकती हैं। पहले नंबर पर आने वाले महिला विजेता समूह को 11 हजार, दूसरे को 5100 और तीसरे नंबर पर आने वाले को 2100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। एकल प्रतियोगिता में बेस्ट पैट्रियॉटिक, बेस्ट फ्रीडम फाइटर और मोस्ट क्रिएटिव कॉस्ट्यूम चुनी जाने वाली महिलाओं को 2100 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतिभागी महिलाओं को 15 अगस्त को मोतीझील कारगिल पार्क के सामने सुबह नौ बजे मां तुझे प्रणाम के सेल्फी काउंटर पर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए 07617403311 पर संपर्क करें।


अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम रैली में नगर निगम, यूपीसीडा, जिला प्रशासन, एमएचपीएल इंडिया, पालीवाल डायग्नॉस्टिक्स प्रा.लि., एक्सिस कॉलेज, नारायण ग्रुप, जेट, ईको का सहयोग है। वहीं, सहसहयोगी ध्रुव, पीएनबी, वंदेभारत सोलर सॉल्यूशन, कपिला पशु आहार, सोना चांदी, कपूर फर्नीचर, संजीव जैन, एस्कॉर्ट्स वर्ल्ड स्कूल, श्रीराम एजुकेशन सेंटर, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, विदिशा, लाला काशी नाथ ज्वैलर्स, डॉ. शुक्ला आयु क्लीनिक, हीरा स्वीट्स हैं। इसके अलावा रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम, चैनल पार्टनर न्यूज प्लस, धर्मसंस्कार, आउटडोर पार्टनर एक्सीलेंट एंटरटेनमेंट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed