फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Artisan hanged himself after writing two-page suicide note

सूदखोर मुझे जीने नहीं दे रहे, इसलिए जान दे रहा हूं, दो पन्ने का सुसाइड नोट लिख कारीगर ने लगाई फांसी

Sun, 15 Mar 2020 12:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 15 Mar 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Artisan hanged himself after writing two-page suicide note
फांसी - फोटो : social media
कानपुर में एक कारीगर ने दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। कारीगर ने लिख 'सूदखोर मुझे जीने नहीं दे रहे हैं। 20 प्रतिशत ब्याज की दर से उधार लिए रुपये मेरे लिए जी का जंजाल बन गए। सूदखोरों के गुर्गे मेरे साथ घर और दुकान पर मारपीट करते हैं। जलालत की इस जिंदगी से तंग आकर जान दे रहा हूं।'
विज्ञापन


कुछ ऐसा ही दो पन्ने के सुसाइड नोट पुलिस को बर्रा जरौली निवासी अजय गुप्ता के पास से मिला। जूते चप्पल बनाकर बचने वाले कारीगर अजय की सचान चौराहे के पास दुकान है। व्यापार के लिए उसने बर्रा दो और बर्रा आठ निवासी सूदखोरों से रुपये ले रखे थे।
विज्ञापन


कर्ज चुकाने के बाद भी सूदखोर बकाया होने का दावा कर उसे परेशान करते रहे। शुक्रवार को अजय ने फांसी लगाने से पहले दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें दोनों सूदखोरों व उनके गुर्गों की वजह से मौत को गले लगाने की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद भैरवघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चौकी इंचार्ज संतोष ओझा ने बताया कि सुसाइड नोट को फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed