{"_id":"5ba539af867a557feb4e2f0d","slug":"arrested-hizbul-mujahideen-terrorist-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटीएस ने पूछा- यही मकान मालिक हैं, आतंकी कमरुज्जमा ने भरी हामी, उजियारी लाल को दी गई ये हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस ने पूछा- यही मकान मालिक हैं, आतंकी कमरुज्जमा ने भरी हामी, उजियारी लाल को दी गई ये हिदायत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी कमरुज्जमां
कानपुर चकेरी के शिवनगर से आतंकी कमरुज्जमा के पकड़े जाने के मामले में यूपी एटीएस ने मकान मालिक उजियारी लाल को घर छोड़कर कहीं बाहर न जाने की हिदायत दी है। एटीएस अफसरों ने कहा है कि जल्द ही उन्हें पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया जाएगा। उजियारी लाल ने बताया कि दो दिन पहले आई एटीएस ने कमरुज्जमा से आमना-सामना कराकर उससे पूछा था कि पहचानते हो यही मकान मालिक हैं। इसपर आतंकी ने हामी भरी थी।
उजियारी लाल ने बताया कि कमरा लेने के लिए कमरुज्जमा नहीं आया था। उसके दो साथी 10 जुलाई को किराए का कमरा तलाश रहे थे। उन्होंने मुहल्ले के लोगों से पूछा कि मकान मालिक कौन है, इस दौरान मैं गेट पर ही खड़ा था उन्होंने कमरा देखने के बाद किराए की बात करके दो दिन बाद आने की बात कही थी। फिर दो दिन बाद 3400 रुपये एंडवास दिए थे।

Trending Videos
किराया मांगने की कोशिश की लेकिन हर बार कमरा बंद मिला
यूपी एटीएस ने उजियारी लाल को दी हिदायत
- फोटो : अमर उजाला
बाद में कमरुज्जमा भी आकर रहने लगा था। उजियारी लाल ने बताया कि कमरे के जुलाई में मिले एडंवास के बाद उसने दो बार कमरुज्जमा से आगे के लिए किराया मांगने की कोशिश की लेकिन हर बार कमरा बंद मिला। उजियारी लाल के मकान में रहने वाले एलएमएल कर्मी जीएस सर्कल (बंगाली दादा) ने बताया कि आतंकी ने बिना पूछे उनकी एक कुर्सी अपने कमरे में रख ली थी। मकान में सभी की कुर्सियां बाहर बरामदे में पड़ी रहती हैं। आतंकी वहीं से उठा ले गया था।