फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arrested from Murka near Chitrakoot in Ram temple movement, also had deep connection with Hamirpur

भाजपा के 'कल्याण': राम मंदिर आंदोलन में चित्रकूट के पास मुरका से हुए थे गिरफ्तार, हमीरपुर से भी था गहरा नाता

Sun, 22 Aug 2021 01:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Aug 2021 01:54 PM IST
विज्ञापन
Arrested from Murka near Chitrakoot in Ram temple movement, also had deep connection with Hamirpur
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का चित्रकूट धर्म नगरी से गहरा नाता रहा है। 32 साल पहले अयोध्या के श्री राम मंदिर आंदोलन की शुरुआत होने पर उन्हें चित्रकूट की सीमा स्थली बरगढ़ के मुरका के पास से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


यह बात सन 1989 की है। इसके बाद वह मुख्यमंत्री जब बने तो 1998 में कृषि विज्ञान केंद्र गनिवांआए थे। वहां उन्होंने चित्रकूट जिले का नाम साहूजी महाराज नगर से बदलकर चित्रकूट किया था।इसके अलावा वह मुख्यमंत्री रहते भी दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में भारत रत्न स्व. नानाजी देशमुख से मिलने भी आ चुके हैं।
विज्ञापन


जब उन्होंने भाजपा छोड़कर राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का गठन किया था तब राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चित्रकूट में 2 दिन तक प्रवास भी किया था ।उनके निधन की जानकारी होते ही चित्रकूट के साधु संतों में भी शोक व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को हमीरपुर से काफी लगाव था। खासकर राठ विधानसभा क्षेत्र से गहरा नाता रहा है। वर्ष 2004 में आए थे। तब उन्होंने भाजपा से लोकसभा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री जब भी राठ आए वह स्वामी ब्रह्मानंद की समाधि पर रह बार पुष्पांजलि करने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed