फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arrested for giving fake information to police

पिटाई का बदला: कभी बम तो कभी दुष्कर्म की देता था सूचना, गिरफ्तार हुआ तो सच सुन उड़े पुलिस के होश

Thu, 03 Jun 2021 08:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Jun 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Arrested for giving fake information to police
गोविंद नगर थाना - फोटो : amar ujala
कानपुर में गोविंद नगर थाने के लैंडलाइन नंबर पर कॉल करके फर्जी सूचनाएं देकर पुलिस की नाक में दम करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से 110 ग्राम चरस भी बरामद की है। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि कच्ची मड़ैय्या निवासी वीरू (32) आए दिन लैंडलाइन नंबर पर गोली चलने, महिला से दुष्कर्म, छेड़खानी, मर्डर और बम मिलने की फर्जी सूचना देकर परेशान करता था। टीम जब मौकेपर पहुंचती तो कुछ नहीं मिलता।
विज्ञापन


इस पर सर्विलांस टीम ने गुरुवार को वीरू को तीन सिम कार्डों के साथ धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस भी बरामद हुई। वहीं, वीरू के अनुसार पिछले साल लॉकडाउन में वह अपने बच्चे के साथ खरीददारी करने जा रहा था। पुलिस ने उसे बच्चों केसामने ही पीट दिया था, जिसका बदला लेने केलिए पुलिस को परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed