फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arnav, Gracy, and Sony won gold in the race.

Kanpur News: दौड़ में अर्णव, ग्रेसी और सोनी ने जीता सोना

Sun, 25 Oct 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Arnav, Gracy, and Sony won gold in the race.
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार को 12वीं कानपुर जिला वार्षिक जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी करमवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 60 मीटर और 600 मीटर दौड़ में अर्णव ने स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में ग्रेसी और 600 मीटर में सोनी ने स्वर्ण पदक जीता। स्टैंडिंग ब्रॉड जंप में आदित्य भदौरिया, शॉटपुट में ध्रुव जायसवाल और किड्स जैवलिन थ्रो में सृजन यादव ने स्पर्ण पदक जीता।
विज्ञापन


अंडर-16 बालिका वर्ग में काव्या ने 60 मीटर और 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर स्प्रिंट और मध्यम दूरी की दौड़ में अपनी श्रेष्ठता साबित की। लंबी कूद और जैवलिन थ्रो में साक्षी यादव, शॉटपुट में काव्या पटेल ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-16 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में आयुष कुमार, 600 मीटर में मुकेश और लंबी कूद में देवाड़ी ने स्वर्ण पदक जीते। शॉटपुट और जैवलिन थ्रो में यश कुमार यादव ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed