{"_id":"672bbb33a477dcaaa601eb04","slug":"armys-chinook-helicopter-lands-in-ravines-etawa-news-c-216-1-etw1001-117646-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीहड़ में उतरा सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीहड़ में उतरा सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर
विज्ञापन
बीहड़ में उतरा सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर
चकरनगर। भरेह थाना क्षेत्र में स्थित संगम पर आसमान में अचानक चिनूक हेलीकॉप्टर दिखने पर कोतूहल का माहौल बन गया। हालांकि, सेना की इस गतिविधि को अभ्यास के तौर पर देखने की चर्चा रही। कुछ देर के लिए हेलीकॉप्टर लैंड होकर वहां से चला गया।
भारेश्वर महादेव मंदिर पर भागवत कथा सुन रहे लोग संगम स्थल पर पहुंचकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह सेना के रिहर्सल का हिस्सा बताया जा रहा है। सेना ने इस इलाके में एक अभ्यास किया है, जिसमें हेलीकॉप्टर लैंडिंग भी शामिल है। सेना की ओर से किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और बचाव कार्य की तैयारी के लिए रिहर्सल नियमित रूप से किए जाते हैं। सुरक्षा कारणों से सेना के जवानों ने ग्रामीणों से दूरी बनाए रखने की अपील की। थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर ने बताया कि वीडियो में दिख रहा सेना का हेलीकॉप्टर रिहर्सल लिए उतरकर बाद में चला भी गया है। संगम के दूसरी तरफ का मामला है।