फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Army jawan sacrificed in Bareilly, laid to rest with national honors

Kanpur News: सेना का जवान बरेली में बलिदान, राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Thu, 11 Sep 2025 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Army jawan sacrificed in Bareilly, laid to rest with national honors
इटावा। चौबिया की ग्राम पंचायत मूंज के गांव नवलपुरा निवासी जवान बरेली में तैनाती के दौरान बलिदानी हो गए। बुधवार रात बलिदानी का शव सेना के अधिकारियों की निगरानी में लाया गया। गुरुवार को राष्ट्रीय सम्मान के साथ जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


बेटे निखिल कुमार ने बताया कि आर्मी मेडिकल कोर में औसान सिंह सिपाही के पद पर बरेली में तैनात थे। बुधवार को पिता डाक लेकर जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन से फिसलकर गिर गए थे। हादसे में वह बलिदानी हो गए थे। बुधवार रात शव आने पर आसपास के गांवों के लोग पहुंच गए। पत्नी विनीता देवी व पुत्र निखिल कुमार और पुत्री नेहा का रो-रोकर बुरा हाल था। बेटे ने बताया कि पिता तीन साल पहले ही लद्दाख से ट्रांसफर होकर बरेली आए थे। चार माह बाद उनका रिटायरमेंट था। आर्मी स्टेशन हेड क्वार्टर कानपुर की एडी रेजीमेंट से सूबेदार हरिओम सिंह , पूर्णाराम ने पहुंचकर गार्ड आफ ऑनर प्रदान दिया। सलामी के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सुनील कुमार यादव उर्फ बॉबी, प्रधान सुनील यादव, अवधेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed