फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Army jawan died in Harsh firing

दोस्त रायफल लिए था, धक्का लगा, गोली चली और 'जवान की मौत', चार महीने पहले ही हुई थी शादी

Wed, 14 Feb 2018 02:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 14 Feb 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
Army jawan died in Harsh firing
सेना के जवान की गोली गलने से मौत, फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दोस्त की शादी  में आए सेना के जवान की मौत से हड़कंप मच गया। यह हादसा हर्ष फायरिंग के दौरान हुआ। यह दर्दनाक हादसा सेना की जवान की राइफल से ही हुआ। हादसे के बाद शादी के बाद समारोह में हड़कंप मच गया। जवान रायबरेली के ग्राम पूरे मंगली का रहने वाला था। जवान का नाम कुलदीप है और यह सेना में 2011 से अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन




एसएसपी कानपुर अखिलेश कुमार ने बताया कि सेना के जवान की पोस्टिंग अंबाला में थी। जवान की मौत खुद की राइफल से गोली चलने के दौरान हुई। जिसने राइफल से फारयिंग की उसको गिरफ्तार कर लिया गया है और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 




श्याम नगर के पीतांबरा गेस्ट हाउस में सोमवार आधी रात के बाद शादी में गोली लगने से फौजी कुलदीप दीक्षित की मौत हत्या है या हादसा, पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुलदीप ने अपनी लाइसेंसी रायफल लोड कर संजय को दी थी। कुलदीप ने संजय से कहा था कि खाना खाने के बाद जब हम लोग चलेंगे, तब तुम एक फायर करके चल देना।


संजय ने उसकी बात मानकर रायफल ले ली और फिर गोली चल गई। संजय मौर्या के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। कुलदीप के बहनोई शशिकांत ने संजय पर पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जाएगी। इसके बाद ही साफ हो सकेगा कि मामला हत्या का है या हादसे का।   


पूरे मंगली, सरेनी, रायबरेली निवासी राजेंद्र प्रसाद दीक्षित के चार बच्चों में बड़ा कुलदीप (28) सेना में सिग्नल मैन था। इस वक्त वह अंबाला में तैनात था। वह छुट्टी पर रायबरेली अपने घर आया था। कुलदीप सोमवार को रायबरेली निवासी दोस्त शिव प्रसाद की शादी में यहां आया था। कुलदीप अपनी लाइसेंसी रायफल भी लाया था। रात 2 बजे द्वारचार और जयमाल के बाद कुलदीप दोस्तों के साथ खाना खाने बैठ गया था।



अपनी लोडेड रायफल रायबरेली निवासी दोस्त संजय मौर्या को थमा दी। संजय हाथ में रायफल थामे खड़ा था, सामने कुलदीप बैठकर खाना खा रहा था, नाल कुलदीप की तरफ थी। तभी पीछे से किसी ने उसे धक्का मार दिया और गोली चल गई जो सीधा सामने बैठे कुलदीप के सीने पर जा लगी। इसकी पुष्टि एसपी पूर्वी  अनुराग आर्या ने की है। गोली लगने के बाद उसे कांशीराम ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 


सूचना मिलने पर तड़के कुलदीप के बहनोई रुचि खंड, लखनऊ निवासी शशिकांत गेस्ट हाउस पहुंचे। उनका आरोप है कि किसी पुरानी रंजिश ने जानबूझकर कुलदीप की गोली मारकर हत्या की गई है। शशिकांत रंजिश की वजह नहीं बता सके। थानाप्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि संजय मौर्या को गिरफ्तार किया गया है। रायफल को बैलेस्टिक जांच के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा जाएगी। समारोह की वीडियो रिकार्डिंग और गेस्ट हाउस के सीसीटीवी के फुटेज मांगे गए हैं।

 
शादी के चार माह बाद चल बसा
कुलदीप की शादी 9 नवंबर-2017 को रायबरेली की ज्योति से हुई थी। उसकी नवविवाहिता पत्नी ज्योति, मां सुमन, पिता राजेंद्र, भाई वैभव और तीन बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिजन कुलदीप का शव लेकर रायबरेली चले गए। 



नहीं रुका शादी समारोह  
पीतांबरा गेस्ट में कुलदीप की मौत के बाद मातम छा गया था। कुछ देर तक वहां सन्नाटा छा गया था। पुलिस कुलदीप का शव और आरोपी को हिरासत में लेने के बाद गेस्ट हाउस से चली गई। इसके बाद शादी की सभी रस्में हुईं और मंगलवार सुबह शिव प्रसाद अपनी दुल्हन को विदा कराकर ले गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed