फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arju murder case: MP MLAs, leaders send a letter for justice to CM Yogi seeking justice

आरजू हत्याकांड: एमपी के विधायकों, नेताओं ने सीएम योगी को पत्र भेजकर मांगा न्याय

Mon, 04 Jan 2021 12:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 Jan 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Arju murder case: MP MLAs, leaders send a letter for justice to CM Yogi seeking justice
इंजीनियर आरजू गुप्ता (मृतका) - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कानपुर में इंजीनियर आरजू कटारे हत्याकांड में शहडोल (मध्यप्रदेश) के विधायक, तमाम नेताओं व संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर न्याय की मांग की गई है।
विज्ञापन


फरार आरोपियों को जल्द जेल भेजने के साथ ही मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में शुरू कराने की भी मांग रखी है। सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि दहेज के लालच में आरजू को मारा गया। केवल पति जेल गया है। अन्य आरोपी बाहर हैं। जल्द से जल्द मामले की सुनवाई कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। 
विज्ञापन


33 संगठनों ने लिखा है पत्र
सीएम को पत्र भेजने वालों में जयसिंह नगर विधानसभा शहडोल के विधायक जय सिंह, जैतपुर विधानसभा की विधायक मनीषा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष उर्मिला कटारे के अलावा कई नेताओं व कुल 33 संगठन शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कानपुर के नौबस्ता में शादी के महज 15 दिन बाद ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू आरजू गुप्ता (26) की मुंह दबाकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिला था। ससुरालियों ने बाथरूम में गिरने से मौत की बात बताई थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed