फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Arif's stork will get a partner, DNA report reveals it to be female, preparations speed up in zoo

आरिफ के ‘सारस’ को मिलेगा साथी: डीएनए रिपोर्ट से खुलासा...मादा है सारस, चिड़ियाघर में तैयारियां हुईं तेज

Sun, 23 Apr 2023 12:00 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 23 Apr 2023 12:00 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर चिड़ियाघर के एकांतवास में रखे गए आरिफ के सारस दोस्त की लिंग परीक्षण की रिपोर्ट आ गई है। इसमें खुलासा हुआ है कि सारस मादा है। इसके बाद नए साथी के साथ बाड़े में रखने की तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
Arif's stork will get a partner, DNA report reveals it to be female, preparations speed up in zoo
आरिफ और सारस की दोस्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में अमेठी के आरिफ का दोस्त सारस मादा है। इसका खुलासा शनिवार शाम को सिकंदराबाद से आई उसकी डीएनए रिपोर्ट से हुआ है। 16 अप्रैल को मुंबई के पक्षी वैज्ञानिक डॉ. रजत भार्गव ने सारस के सीने का छोटा सा पंख निकालकर जांच के लिए सिकंदराबाद भेजा था।

विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद अब सारस को आजादी मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है। हाल-फिलहाल इसे खुले आकाश में उड़ान भरने का मौका नहीं मिलेगा। चिड़ियाघर के बाड़े में वह हम उम्र सारसों के संग रहेगा। अब इंतजार सिर्फ चिड़ियाघर के बाकी चार सारसों की डीएनए रिपोर्ट का किया जा रहा है।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद सारस को शुरुआत में मेलजोल बढ़ाने के लिए नर सारस के बगल वाले बाड़े में रखा जाएगा। इसके 15 दिन बाद इन दोनों को एक साथ रखने की तैयारी है। निदेशक केके सिंह ने बताया कि लिंग परीक्षण के बाद चिड़ियाघर में तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वभाव व खानपान बदलना जरूरी
डॉ. रजत का दावा है कि इस सारस को पहले भी किसी इंसान ने ही पाला है। इसके बाद में यह आरिफ को मिला होगा। बचपन से इंसानों के बीच रहने के कारण यह आसानी से आरिफ से घुल मिल गया। खाने में इसे उबला और पका भोजन मिला है। ऐसे में स्वभाव और खानपान बदलने के लिए इसे नए साथी सारस के साथ रखा जाएगा।

आरिफ और सारस की दोस्ती की कहानी
अमेठी के जामो ब्लॉक निवासी आरिफ और सारस की दोस्ती अगस्त 2022 में हुई थी। आरिफ को सारस खेत में जख्मी हालत में मिला था। उसके दाहिने पैर पर चोट लगने से खून निकल रहा था। उसके पैर पर दवा लगाकर पट्टी बांध दी। उसके बाद लगातार उसकी देखरेख करते रहे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती मिसाल बन गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed