फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Argument with prosecution witness, next hearing will be on July 9

Kanpur News: अभियोजन गवाह से हुई बहस, अगली सुनवाई नौ जुलाई को होगी

Thu, 03 Jul 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Argument with prosecution witness, next hearing will be on July 9
कानपुर देहात। बिकरू कांड की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। बुधवार को अभियोजन गवाह काका देवी थाना के उप निरीक्षक से बहस हुई। मामले में सुनवाई के लिए अगली तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। मामले में पुलिस ने 45-50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसकी सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय में अभियोजन गवाह काकादेव थाने के उपनिरीक्षक से बचाव पक्ष ने बहस की। इसमें तत्कालीन एसएचओ शिवराजपुर के पंचायतनामा के दौरान उपस्थित भतीजे का नाम पूछा गया। वहीं मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पंचायतनामा में क्राइम नंबर न लिखे जाने का सही कारण नहीं बता सके। अभियोजन गवाह से बहस पूरी न होने पर अदालत ने सुनवाई के लिए नौ जुलाई की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed