{"_id":"6982595f41afd170db06eef6","slug":"archana-devi-from-kanpur-appointed-captain-of-the-uttar-pradesh-senior-womens-one-day-team-kanpur-news-c-362-1-ka11003-140895-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कानपुर की अर्चना देवी को मिली उप्र सीनियर महिला वनडे टीम की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कानपुर की अर्चना देवी को मिली उप्र सीनियर महिला वनडे टीम की कमान
विज्ञापन
अर्चना देवी
- फोटो : स्वयं
कानपुर। बीसीसीआई की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश सीनियर महिला टीम की कमान कानपुर की अर्चना देवी को सौंपी गई है। एलीट ग्रुप ए में शामिल उत्तर प्रदेश टीम का पहला मुकाबला कर्नाटक के साथ होगा। प्रतियोगिता छह से 28 फरवरी तक राजकोट के अलग-अलग स्टेडियमों में होगी।
यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने मंगलवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें कानपुर और लखनऊ की चार-चार खिलाड़ियों को स्थान मिला है। इसके अलावा चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाई में रखा गया है। टीम की हेड कोच की जिम्मेदारी भावना को सौंपी गई है, जबकि शैफाली साहू सहायक कोच होंगी। वहीं सहायक स्टाफ के रूप में सुचि कौशिक (एस एंड एस कोच), गायत्री अग्रवाल (मैनेजर), मीनू नागर (फिजियो), सौम्या सिंह (एनालिस्ट) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चयनित यूपी टीम : अर्चना देवी (कप्तान), तृप्ति सिंह, एकता सिंह, गरिमा यादव (सभी कानपुर), वर्निका (उपकप्तान), निशु चौधरी (दोनों सहारनपुर), सोनाली सिंह, शिल्पी यादव, आरजू सिंह, संध्या छेत्री (सभी लखनऊ), मुस्कान मलिक (अलीगढ़), सोनम यादव (फिरोजाबाद), निशी कश्यप (मुरादाबाद), अंजलि सिंह, रमा कुशवाहा, संपदा दीक्षित (तीनों आगरा), अंशु तिवारी (फैजाबाद), खुशी त्यागी (गाजियाबाद), श्रद्धा तिवारी (सुल्तानपुर), मीनू यादव (गोतमबुद्ध नगर)।
विज्ञापन
स्टैंडबाई खिलाड़ी : अरोमा त्यागी (लखनऊ), शोभा देवी (बांदा), मनीषा चौधरी (सहारनपुर), भारती शर्मा (बुलंदशहर)।
भारतीय अंडर-19 विश्वकप टीम में भी थीं अर्चना
शहर निवासी अर्चना देवी भारतीय अंडर-19 विश्वकप टीम की सदस्य रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश टीम से कई घरेलू सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वह रोवर्स मैदान पर कोच कपिल पांडेय की देखरेख में अभ्यास कर रही हैं। उनके साथ तृप्ति सिंह भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वहीं, गरिमा सिंह मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट एकेडमी में कोच मोइन सिद्दीकी के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं। इसके अलावा एकता सिंह कमलानगर स्थित जेके सिंहानिया क्रिकेट एकेडमी में कोच आशीष यादव से क्रिकेट की बारीकियां सीख रही हैं।