फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Appoint all political parties BLA: DM

सभी राजनीतिक दल नियुक्त करें बीएलए : डीएम

Wed, 12 Nov 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Appoint all political parties BLA: DM
इटावा। एसआईआर के संबंध में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि आयोग के निर्देशों के क्रम में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के की ओर से बीएलए नियुक्त करने के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आहूत की गई। उन्होंने बताया कि गणना प्रपत्र बीएलओ की ओर से वितरित हो रहा है। इसमें समाजवादी पार्टी की ओर से अवगत कराया गया कि हमारी पार्टी की ओर से तीनों विधानसभा में 969 नियुक्त किए गए हैं। अन्य किसी दल की ओर से बीएलए नियुक्त नहीं किए गए। इस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से पुनः अनुरोध किया गया कि दो दिवस के अंदर बीएलए नियुक्त किए जाएं जो भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रारूप पर दिया जाना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर में बीएलए का सहयोग लेकर कार्य को सकुशल एवं समयावधि में पूर्ण किया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सपा के वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, भाजपा से शिवाकांत चौधरी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी से वाचस्पति द्विवेदी, सपा से विकास गुप्ता सपा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed