{"_id":"68d4580cc003ec0df102462b","slug":"apply-for-distance-education-programs-at-csjm-university-by-october-15-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1277065-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू के डिस्टेंस एजुकेशन में 15 अक्तूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू के डिस्टेंस एजुकेशन में 15 अक्तूबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में संचालित डिस्टेंस एजुकेशन में आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। रेगुलर कॉलेज न आ पाने वाले छात्र डिस्टेंस एजुकेशन की मदद से विवि में बीए, एमए, बीकॉम, बीबीए, एमबीए, बीसीए और एमसीए जैसे कोर्स से पढ़ाई पूरी करने के साथ नौकरी कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने इन कोर्सों को अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए द्रोणाचार्य सेंटर फॉर ऑनलाइन डिस्टेंस एजुकेशन (डी-कोड) की स्थापना की है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त इन पाठ्यक्रमों को लेकर छात्रों में उत्साह है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के अनुरोध पर उन्हें लर्निंग सपोर्ट सेंटर के रूप में भी नामित किया गया है। नए लर्निंग सपोर्ट सेंटर बनाए जाने की प्रक्रिया भी जारी है।पाठ्यक्रमों में प्रवेश, सिलेबस, पंजीकरण फॉर्म और लर्निंग सेंटर से जुड़ी जानकारी छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://csjmu.ac.in/decode से ले सकते हैं।
विज्ञापन
डी-कोड की मदद से छात्र एक साथ दो डिग्री का लाभ उठा सकते हैं। कोई भी विद्यार्थी एक पाठ्यक्रम रेगुलर मोड से करते हुए दूसरी डिग्री ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड से पूरी कर सकता है। इससे न केवल समय की बचत होती है बल्कि कॅरिअर को नई दिशा देने का अवसर भी मिलता है।