फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Applications sought from associations for expansion of Kho-Kho in UP

Kanpur News: यूपी में खो-खो के विस्तार के लिए संघों से आवेदन मांगे

Tue, 03 Mar 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Applications sought from associations for expansion of Kho-Kho in UP
कानपुर। उत्तर प्रदेश में खो-खो को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में पहल करते हुए खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने विस्तार को लेकर मान्यता प्राप्त संघों से आवेदन मांगे हैं। फेडरेशन के महासचिव उपकार सिंह ने पात्र खेल संघों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल उन्हीं संघों के स्वीकार किए जाएंगे जो विधिवत पंजीकृत हों और निर्धारित मानकों को पूरा करते हों। उन्होंने कहा कि आवेदक संघ की गतिविधियां राष्ट्रीय खेल विकास संहिता के प्रावधानों, खेल मंत्रालय के जारी दिशा-निदेशों और फेडरेशन के संविधान व उसकी नियमावली के अनुरूप होनी चाहिए। इच्छुक व पात्र संघों को अधिसूचना जारी होने के तीन सप्ताह के अंदर आवेदन पेश करना होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed