फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Applications begin for residential education scheme for meritorious students of Scheduled Castes

Kanpur News: अनुसूचित जाति के मेधावियों के लिए आवासीय शिक्षा योजना में आवेदन शुरू

Wed, 15 Oct 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Applications begin for residential education scheme for meritorious students of Scheduled Castes
कानपुर। अनुसूचित जाति के मेधावियों के लिए संचालित आवासीय शिक्षा योजना श्रेष्ठा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके तहत कक्षा नौ और 11वीं में लगभग 3,000 सीटों पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन


कक्षा 9वीं में आवेदन करने वाले छात्रों की आयु 31 मार्च 2026 तक 12 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है।
विज्ञापन


कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए आयु 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए और वह वर्तमान में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हों। सभी आवेदकों के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक होनी चाहिए। राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा दिसंबर में होगी। इसमें तीन घंटे की 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा में पास होने वाले मेधावियों को सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों में उच्च गुणवत्ता वाली आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी। रहने व खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed