{"_id":"5c971a13bdec22493442e405","slug":"application-to-be-made-offline-in-pf-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएफ विभाग ने दी बड़ी राहत, दिल खुश कर देगी ये सुविधा, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ विभाग ने दी बड़ी राहत, दिल खुश कर देगी ये सुविधा, पढ़ें पूरी जानकारी
Sun, 24 Mar 2019 11:21 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
दुर्गेश त्रिपाठी दो साल से लखनऊ में नौकरी कर रहे हैं। इससे पहले वो कानपुर में नौकरी करते थे। कानपुर में नौकरी के दौरान उनके संस्थान की ओर से पीएफ के लिए यूनिवर्सल एकाउंट नंबर (यूएएन) जारी किया गया।
जब वो लखनऊ नौकरी करने गए तो वहां भी संस्थान ने दूसरा यूनिवर्सल एकाउंट नंबर जारी कर दिया है। ऐसे में दुर्गेश परेशान हैं कि पहले की नौकरी का पीएफ और सर्विस नए यूएएन से कैसे जुड़ेगी।
कानपुर का यह एक मामला तो उदाहरण भर है। ऐसे तमाम लोग हैं, जिनके किसी कारणवश दो यूएएन जारी हो गए हैं। इसके चलते ये लोग न तो अपना पुराना पीएफ निकाल पा रहे हैं और न ही पुराने पीएफ को नए में समायोजित करा पा रहे हैं।

Trending Videos
इन समस्याओं को देखते हुए ही पीएफ विभाग ने राहत दी है। अब ये लोग पीएफ कार्यालय में आवेदन कर पीएफ या सर्विस ट्रांसफर करवा सकते हैं। ये आवेदन ऑफलाइन ही होंगे।
इंप्लाइज प्रॉविडेंट फंड स्टाफ फेडरेशन के राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एक आधार कार्ड पर केवल एक ही यूएएन जारी होता है। लेकिन तकनीक कारणों जैसे नाम की स्पेलिंग गलत होेने, पैन कार्ड में नाम अलग होने आदि के चलते दूसरे संस्थान से नया यूएएन जारी हो जाता है। विभाग की हाल में शुरू हुई इस सुविधा से पुराने पीएफ या सर्विस को वर्तमान में चल रहे यूएएन में ट्रांसफर करवाया जा सकता है।