{"_id":"5ccd2742bdec22070460a196","slug":"application-starts-for-jee-advanced","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेईई एडवांस के लिए आवेदन शुरू, नौ मई तक कर सकते हैं आवेदन, इनको मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई एडवांस के लिए आवेदन शुरू, नौ मई तक कर सकते हैं आवेदन, इनको मिलेगा मौका
Sat, 04 May 2019 11:16 AM IST
प्रशांत कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 04 May 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
जेईई एडवांस के लिए आवेदन शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर की आईआईटी की करीब 11 हजार सीटों में दाखिले के लिए जेईई एडवांस 2019 का आयोजन 27 मई को देश भर के कई शहरों में किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नौ मई तक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसमें सिर्फ वही छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने जेईई मेन की परीक्षा को पास करने के साथ टॉप 2,45,000 रैंक तक हासिल की हो।
इस बार जेईई एडवांस के आयोजन की जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की को मिली है। इसके लिए 27 अप्रैल को एनटीए ने जेईई मेन का परिणाम घोषित होने के साथ ही जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई करने वाले टॉप दो लाख 45 हजार छात्र-छात्राओं की रैंक भी जारी कर दी है।

21 हजार ज्यादा छात्रों को मिला मौका
जेईई एडवांस का आयोजन लगातार दूसरी बार कंप्यूटर बेस्ड होना है। 27 मई को पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच होगी। विलंब शुल्क के साथ दस मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 20 मई से अभ्यर्थी जेईई एडवांस की वेबसाइट से अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
जेईई एडवांस 2019 के लिए इस बार 21 हजार अधिक छात्र-छात्राओं को क्वालीफाई कराया गया है। पिछले वर्ष जेईई मेन पास करने वाले टॉप दो लाख 24 हजार छात्र-छात्राओं को एडवांस में बैठने की अनुमति थी जिसे इस बार बढ़ाकर दो लाख 45 हजार कर दिया गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण छात्रों को भी आरक्षण दिया जा रहा है।