फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Appeal to save daughter from mother's womb in Garib Nawaz's Urs

Kanpur News: गरीब नवाज के उर्स में मां की कोख से बेटी बचाने की अपील

Wed, 08 Jan 2025 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Appeal to save daughter from mother's womb in Garib Nawaz's Urs
कानपुर। ख्वाजा गरीब नवाज के मरकजी कुल में लोगों से मां की कोख से बेटी बचाने का अभियान चलाने की अपील की गई। बताया कि अल्ट्रसाउंड कराकर मां की कोख में बेटियों को मारना सबसे बड़ा गुनाह है। ऐसे गुनाहगारों पर लानत है, जो बेटियों को पैदा नहीं होने देते। ये बातें ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के कौमी सदर मौलाना मो. हाशिम अशरफी ने कंघी मोहाल में आयोजित मरकजी कुल पर कही। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की गई कि गरीब नवाज के उर्स पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करें। मौलाना अशरफी ने इस मौके पर लोगों से सामूहिक रूप से गुनाहों से तौबा कराई।
विज्ञापन

मरकजी कुल का आयोजन ऑल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल के बैनर तले किया गया। इस मौके पर गरीब नवाज के बताए रास्ते पर चलने की अपील की गई। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की अपील के साथ लोगों से कहा गया कि बेटियों को पैतृक संपत्ति में मिलने वाला हक तरका जरूर दें। संचालन हाफिज नियाज अशरफी और हाफिज मो. अरशद अशरफी ने किया। इस मौके पर मौलाना महताब आलम मिस्बाही, हाजी मो. आमिर, हाफिज मिन्हाजुद्दीन कादरी आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, कर्नलगंज स्थित खानकाह-ए-हुसैनी में ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स मनाया गया। सुबह कुरानख्वानी हुई। जलसे की शुरुआत हाफिज मो. अरशद वास्ती ने कुरान पाक की तिलावत से की। अध्यक्षता शहर काजी मौलाना कमर शाहजहांपुरी ने की। इस मौके पर इखलाक अहमद चिश्ती, मो. अतहर कादरी, हाफिज मो. कफील हुसैन खान, अफजाल अहमद आदि रहे। कर्नलगंज नीची सड़क पर महफूज पहलवान ने लंगर का आयोजन किया। इस मौके पर पार्षद मो. नौशाद सलाहुद्दीन, विक्की पहलवान, मो. शफीक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
उर्स पर जुलूस निकले, सर्वधर्म चादर अजमेर भेजी
कानपुर। ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स पर कर्नलगंज और बाबूपुरवा में जुलूस-ए-चिश्तिया निकले। सुल्ताने हिंद ख्वाजा गरीब नवाज हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के बैनर तले मस्जिद अबूू बकर, बाबूपुरवा से जुलूस निकाला गया। जुलूस विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ वापस बाबूपुरवा में समाप्त हो गया। शहर काजी मुफ्ती यूनुस रजा ओवैसी और मुफ्ती इरफान मिस्बाही ने कयादत की। इस मौके पर मौलाना मो. हाशिम अशरफी, कमेटी के अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद, सूफी लाल मोहम्मद आदि रहे। दूसरी तरफ खानकाहे हुसैनी से सर्वधर्म चादर अजमेर शरीफ भेजी गई। लोगों ने चादर पर इत्र लगाया। इसके बाद मुल्क और समाज के लिए दुआ की गई। इस मौके पर इखलाक अहमद चिश्ती, प्रकाश अग्निहोत्री, सरदार अमनदीप सिंह, पादरी जितेंद्र सिंह, सरदार जसप्रीत सिंह, अवनीश सलूजा, पास्टर रवि, विजय त्रिवेदी, हबीब आलम, मुकेश त्रिवेदी, मो. वसीम आदि रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed