फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   apartment culture of navshel sadan apartment kanpur

अपार्टमेन्ट की दुनियाः हरियाली और साफ-सफाई ने दिलाई अलग पहचान

Wed, 01 Nov 2017 02:48 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Nov 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
apartment culture of navshel sadan apartment kanpur
नवशील सदन
बिल्डिंग की बाउंड्रीवाल से लगे कई घने पेड़ और गेट से अंदर कदम रखते ही लैंड स्केपिंग की तर्ज पर बना खूबसूरत फूलों से भरा बगीचा। ये नजारा है कानपुर के वीआईपी रोड पर स्थित नवशील धाम अपार्टमेन्ट का। एक ऐसी जगह जहां 22 परिवार अलग-अलग फ्लैट्स में रहते जरूर हैं लेकिन कोई भी बड़ा निर्णय सबकी सहमति के बगैर नहीं लिया जाता। अमर उजाला की विशेष प्रस्तुति ‘अपार्टमेन्ट की दुनिया’ में आज हम आपको ले जा रहे हैं नवशील सदन अपार्टमेन्ट में। साल 1991 में यह अपार्टमेन्ट बनकर तैयार हो गया था अगले साल 1992 से लोग यहां आकर रहने लगेे। इस अपार्टमेन्ट की खासियत यहां का अनुशासन है।
विज्ञापन


नवशील सदन के जो नियम और कायदे हैं उन्हें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी स्वीकार करते हैं। कभी किसी को कोई भी समस्या होती है तो उसका समाधान सभी मिलजुलकर करते हैं। होली, नवरात्र, दशहरा और दिवाली सभी त्योहार यहां एक ही जगह मनाये जाते हैं। 15 अगस्त, 26 जनवरी पर अपार्टमेन्ट के सभी लोग एकजुट होकर झंडारोहण कार्यक्रम में मौजूद होते हैं इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं जिसमें बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सफाई और हरियाली के लिए यहां होता है जन जागरूकता अभियान नवशील धाम अपार्टमेन्ट की सबसे बड़ी खासियत साफ-सफाई और हरियाली है। यहां के लोग अपने अपार्टमेन्ट को साफ सुथरा तो रखते ही हैं दूसरे अपार्टमेन्ट में रहने वालों को भी जागरूक करते हैं। कानपुर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की ओर से कराये जाने वाले फ्लॉवर शो में पिछले तीन सालों से नवशील धाम को ही बेस्ट गार्डन अवार्ड मिल रहा है। हाल ही में 2 अक्टूबर को हुए सफाई अभियान के दौरान इस अपार्टमेन्ट के लोगों ने रैना मार्केट चौराहे से लेकर रानी घाट चौराहे तक की सफाई का जिम्मा लिया था। जिसमें यहां के लोगों ने दूसरे अपार्टमेन्ट सोसाइटियों को भी जागरूक कर शामिल किया था।
विज्ञापन

महिलाओं की रहती है विशेष भागीदारी

apartment culture of navshel sadan apartment kanpur
पिछले 3 सालों से लगातार फ्लोरिकल्चरल सोसाइटी की ओर से नवशील सदन को मिल रहा बेस्ट गार्डन अवार्ड
रीता मेहरोत्रा ने बताया कि हम सभी महिलाएं हर तीज-त्योहार की तैयारियां खूब जोर-शोर से करती हैं। साल भर होने वाले सभी कार्यक्रमों में महिलाओं की विशेष भागीदारी होती है फिर चाहे वो बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हों या किसी कार्यक्रम का संचालन। इन कार्यक्रमों में विशेष रूप से सुमन खंडेलवाल, ममता गुप्ता, मधु कनोडिया, शिवानी गुप्ता, रेनू रस्तोगी आदि शामिल रहती हैं।

नवशील सदन रेजिडेंट एसोसिएशन के बारे में 

apartment culture of navshel sadan apartment kanpur
एसएन धवन
अपार्टमेन्ट में सबसे सम्मानित हैं सोसाइटी अध्यक्ष एसएन धवन
नवशील सदन अपार्टमेन्ट केसबसे बुजुर्ग एसएन धवन, जिन्हें यहां केलोग इस अपार्टमेन्ट का संस्थापक भी कहते हैं। वर्तमान में एसएन धवन नवशील सदन रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। धवन सेंट्रल गवर्नमेन्ट के रिटायर अधिकारी हैं। उन्होंने बताया कि कानपुर शहर में अपार्टमेन्ट कल्चर केशुरुआती दौर में नवशील सदन सोसाइटी के लिए जोबायलॉज बनाया था उसी को आधार बनाकर कई दूसरे अपार्टमेन्ट के लोगों ने यही नियम और कायदे अपनी सोसाइटियों में भी लागू किए।

अपार्टमेन्ट में सभी त्योहार एक ही जगह पर आपसी सौहार्द्र के साथ मनाये जाते हैं। अनुशासन और एकता नवशील सदन अपार्टमेन्ट की असली पहचान है। ----- श्याम मेहरोत्रा, सचिव- नवशील सदन रेजिडेंट एसोसिएशन फोटो- राजेश गुप्ता हमारे अपार्टमेन्ट में कभी कोई समस्या आड़े नहीं आती। चाहे मरम्मत की बात हो या रंगरोगन की सभी परिवार वाले अपने अपार्टमेन्ट को लेकर हमेशा सजग रहते हैं। किसी भी प्रकार का कभी कोई मतभेद नहीं होता है। ---------राजेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष- नवशील सदन रेजिडेंट एसोसिएशन

हमारे अपार्टमेन्ट में रहने वाले सभी लोग अच्छे स्वभाव के हैं यहां रहने वाला हर शख्स एक दूसरे की मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। यही नवशील सदन अपार्टमेन्ट की सबसे बड़ी खासियत है। --------------सोमनाथ मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष-नवशील सदन रेजिडेंट एसोसिएशन

हाल ही में हमारे अपार्टमेन्ट को फ्लोरिकल्चर सोसाइटी ने बेस्ट अवार्ड का अवार्ड दिया है। हम अपने यहां हर साल पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन करते हैं और दूसरे अपार्टमेन्ट में रह रहे लोगों को भी ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने केलिए हमलोग प्रेरित करते हैं। -----------प्रदीप खंडेलवाल, पूर्व सचिव-नवशील सदन रेजिडेंट एसोसिएशन

हमारे अपार्टमेन्ट में स्वच्छता को विशेष तरजीह दी जाती है। इसके अलावा बुजुर्गों के सम्मान और युवाओं के आत्मसम्मान को हमेशा ध्यान में रखते हुए सभी कार्यक्रम किए जाते हैं। --------सुनील गुप्ता, पूर्व कोषाध्यक्ष-नवशील सदन रेजिडेंट एसोसिएशन

कार्यकारिणी सदस्य - अतुल कनोडिया, आरपी सिंह, अमर नाथ रस्तोगी, अशोक गोयल, राज मेहरोत्रा (ऑडिटर)
 

(Note-अगर आपके अपार्टमेन्ट में स्पेशल कल्चरल ईवेन्ट्स हो रहे हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं- gauravs@knp.amarujala.com, WhatsApp no.- 9307263778 )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed