{"_id":"6898fc220641ad9f2a0704cd","slug":"apart-from-winning-a-medal-in-karate-ananya-is-also-helping-at-home-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128820-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कराटे में मेडल जीतने के साथ ही घर की मदद कर रहीं अनन्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कराटे में मेडल जीतने के साथ ही घर की मदद कर रहीं अनन्या
विज्ञापन
अनन्या।
- फोटो : स्वयं
कानपुर। 16 साल की अनन्या ने साबित कर दिया कि अगर हौसला मजबूत हो तो सफलता कदम चूमती है। बचपन में कराटे सीखने की ललक ऐसी लगी कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना सजो लिया। सपने को पूरा करने के लिए मां-पिता के फैसले का भी विरोध किया। आज वह राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीत चुकी हैं। युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं।
विश्व बैंक बर्रा निवासी संजय पाल और गुड्डन की बेटी अनन्या ने घर के पास कुछ बच्चों को कराटे की ट्रेनिंग लेते हुए देखा तो उसे वह बहुत पसंद आया। पिता और मां से कराटे सिखवाने के लिए कहा तो उन्होंने पढ़ाई का हवाला देते हुए मना कर दिया। पढाई प्रभावित न होने के आश्वासन पर पिता ने उन्हें घर के पास स्थित कराटे क्लासेस में ट्रेनिंग के लिए भेजा। यहां हेड कोच राज प्रताप सिंह की देखरेख में अनन्या ने कराटे के पैंतरों को बारीकी से समझा। माहिर होने के बाद जिला, मंडल, राज्य के साथ-साथ कई राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतना है।
अभी तक की उपलब्धियां
- वर्ष 2019 में ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।
- 2020 में कानपुर में हुई राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- दिसंबर 2021 में कानपुर में हुई जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
- जून 2022 में जयपुर में हुई एशियन एमएएस कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।
- जनवरी 2023 में बांदा में हुई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- मई 2023 में उत्तराखंड में हुई पांचवीं कराटे चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।
- वर्ष 2024 में लखनऊ में हुए राज्य स्तरीय कराटे टूर्नामेंट में रजत पदक जीता।
- वर्ष 2025 में कानपुर में हुई अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।