फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anvit and Arya triumph in Yoga.

Kanpur News: योग में अनवित और आर्या ने मारी बाजी

Sat, 10 Oct 2026 02:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Anvit and Arya triumph in Yoga.
कानपुर। बेबी गेम्स के तीसरे दिन शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस समेत अन्य खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। योग प्रतियोगिता में अनवित आनंद और आर्या ने बाजी मारी।
विज्ञापन


योग के तीन से चार वर्ष बालक वर्ग में अनवित आनंद सिंह प्रथम और साई रुद्रा वीर द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आर्या ने पहला, आकर्षिका चौहान ने दूसरा और प्रीशा जैसवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चार से छह वर्ष बालक वर्ग में कार्तिकेय चौबे प्रथम और राम कटियार द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अज़ैरा मोअज्जम प्रथम, नयनतारा मोंगा द्वितीय और अनायशा सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। छह से आठ वर्ष बालक वर्ग में शिव वर्धन प्रथम, अनिमेष सोनकर द्वितीय और आद्विक तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नंदिनी देसाई प्रथम रहीं। प्रियल दुबे और वैष्णवी मिश्रा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


बास्केटबॉल के छह से आठ वर्ष बालक वर्ग में जीडी गोयनका स्कूल ने स्वर्ण, शुगर सिंह एकेडमी श्यामनगर ने रजत और एनएलके स्कूल ने कांस्य पदक जीता। चार से छह वर्ष बालिका वर्ग में सुघर सिंह एकेडमी स्वर्ण और प्रताप इंटरनेशनल स्कूल रजत पदक प्राप्त किया। कराटे प्रतियोगिता में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपोजिट विद्यालय रेवरी कल्याणपुर के पांच बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में शनि सिंह और शिवांश ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अनुराग सिंह और राशु ने रजत पदक अपने नाम किए। अनुराग को कांस्य पदक मिला। विद्यालय की प्रिंसिपल नीलम ग्रोवर, आनंद द्विवेदी, श्रीराम और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed