फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   anupriya says rahul brain spoilt

अनुप्रिया बोलीं 'राहुल का दिमाग हुआ खराब'

Wed, 21 Sep 2016 03:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
anupriya says rahul brain spoilt
स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यूपी चुनाव पूर्व तेज हुई सियासी हलचल के मद्देनजर कमर कस ली है। कानपुर देहात के बारहजोड़ इलाके में एक कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बोलते हुए उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। अनुप्रिया ने कहा वे ऊल-जुलूल बयानबाजी करते फिर रहे हैं। लगता है राहुल का दिमाग खराब हो चुका है।  
विज्ञापन


अनुप्रिया ने यह भी कहा राहुल ऐसा कर जनता का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस ने केंद्र में 2004-2007 तक सत्ता संभाली लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन


वहीं बसपा व सपा को लेकर उन्होंने कहा आगामी चुनाव में दोनों दलों का राज्य से सूपड़ा साफ होगा, क्योंकि 2017 में हमारी पार्टी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक में पहुंची अनुप्रिया पटेल

anupriya says rahul brain spoilt
कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची अनुप्रिया पटेल - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अनुप्रिया ने केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओंं को लेकर समीक्षा बैठक भी की। उन्होंने कहा केंद्र से आ रहा पैसा ग्रामिण इलाकों में सही रूप से इस्तेमाल हो रहा है या नहीं इसके लिए बैठक की गई है। केंद्र की योजना के तहत क्या ग्रामिण इलाकों के लोगों तक यह जानकारी पहुंचाई गई है कि महीने की हर 9 तारीख को सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिला की निशुल्क जांच की जाती है। साथ ही गांव में स्वास्थ्य कल्याण समिति कार्य करती है, इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed