फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Sikh riots: Preparations for arrest of 13 rioters, ongoing investigation of 20 cases, accused will go to jail

सिख विरोधी दंगा: 13 दंगाइयों की गिरफ्तारी की तैयारी, 20 मामलों की चल रही जांच, आरोपी जाएंगे जेल

Fri, 11 Jun 2021 02:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 11 Jun 2021 02:59 PM IST
सार

सिख विरोधी दंगे के दौरान दर्ज हुए हत्या व डकैती के पहले मुकदमों में शामिल दंगाइयों की गिरफ्तार करने की तैयारी हो रही है।

विज्ञापन
Anti-Sikh riots: Preparations for arrest of 13 rioters, ongoing investigation of 20 cases, accused will go to jail
सिख दंगा (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिख विरोधी दंगे के दौरान दर्ज हुए हत्या व डकैती के पहले मुकदमों में शामिल दंगाइयों की गिरफ्तार करने की तैयारी हो रही है। नौबस्ता थाने में दर्ज इस मुकदमे में यह पहली कार्रवाई होगी। जिसमें मकान मालिक और एक सेवादार की हत्या करने के बाद आगजनी की गई थी।
विज्ञापन


एसआईटी ने इस मामले में 13 दंगाइयों को आरोपी बनाया है। गिरफ्तारी के लिए एसआईटी अध्यक्ष ने एक टीम गठित की है। दंगाइयों ने नौबस्ता थानाक्षेत्र के एक घर में दो सिखों की बेरहमी से हत्या कर आग लगा दी थी। इसके साथ ही घर में लूटपाट भी की थी।
विज्ञापन


छह माह पहले एसआईटी ने फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बेंजीडाइन परीक्षण कराया तो 36 वर्ष पुराने खून के दाग भी मिले थे। इसके बाद एसआईटी ने पीड़ित परिवार के लोगों का पंजाब में बयान दर्ज कर रंगनाथ मिश्र आयोग को रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर एसआईटी ने दंगे में शामिल लोगों के नाम, पते का सत्यापन कराया था जिसमें एसआईटी ने 13 लोगों को आरोपी बनाया है। एसआईटी के एसपी बालेंदु भूषण ने बताया कि सिख विरोधी दंगे के दौरान दर्ज 20 मुकदमों की विवेचना हो रही है। इसमें से एक मामले की जांच में सामने आए 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी के अध्यक्ष के साथ बैठक की गई। 127 सिखों की हत्या में 100 दंगाई चिह्नित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed