सिख विरोधी दंगा: सीएम का बस एक साइन और 63 दंगाई होंगे सलाखों के पीछे
कानपुर शहर में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर एसआईटी ने दंगाइयों की सूची तैयार की है। इस मामले में 63 आरोपी चिन्हित किए गए है और 11 मामलों में चार्जशीट लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिख विरोधी दंगे में भूमिका निभाने वाले 63 दंगाइयों की एसआईटी ने सूची तैयार की है। सभी का सत्यापन किया जा चुका है। सीएम के हस्ताक्षर के बाद जल्द ही दंगाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। शहर में दर्ज 11 मामलों में से महज तीन मामलों में वादी और गवाहों के कोर्ट में बयान दर्ज होने बाकी हैं।
दरअसल बड़ा मामला होने के कारण शासन ने ही एसआईटी गठित की थी। सीएम की संस्तुति के बिना इसमें गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। 11 मुकदमों में एसआईटी ने कुल 83 दंगाइयों को चिह्नित किया था। जब उनका सत्यापन किया गया तो इनमें से 20 दंगाइयों की मौत होने का पता चला। 63 दंगाइयों का सत्यापन हो चुका है। एसआईटी प्रभारी डीआईजी बालेंदु भूषण के अनुसार सभी मामलों में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। तीन मामलों में वादिनी और गवाहों के मजिस्ट्रेट के समाने 164 के बयान दर्ज होने हैं।
इसके पहले एसआईटी की एक टीम पंजाब जाकर उनके बयान दर्ज कर चुकी है। जल्द ही उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने केलिए बुलाया जाएगा। डीआईजी के अनुसार मामलों की दस्तावेज पूरी तरह से तैयार हैं। सिर्फ तीन मामलों में महज 164 के बयान की प्रक्रिया होनी है। दंगाइयों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है। सीएम के हस्ताक्षर के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।