फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti-Romeo Squad will appear in New form

नए तेवर और कलेवर में दिखेगी एंटी रोमियो स्क्वायड

Sun, 17 Sep 2017 03:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Sep 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Anti-Romeo Squad will appear in New form
डेमो
एंटी रोमियो स्क्वायड अब जल्द ही नए तेवर और कलेवर में दिखेगी। एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप झेल रही टीम को अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। उपकरणों की मदद से टीम घटनास्थल की रिकार्डिंग कर लोकेशन भी अपडेट कर सकेगी। जीपीएस युक्त वाहन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


योगी सरकार ने लड़कियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने व शोहदों पर कार्रवाई के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया था। गठन के बाद से ही सार्वजनिक स्थानों व स्कूल के आसपास एंटी रोमियो  स्क्वायड की कार्रवाई से हड़कंप मच गया था। एक माह के अंदर 450 से अधिक कार्रवाई की गईं। अधिकतर में एक पक्षीय कार्रवाई के आरोप लगे थे।
विज्ञापन


 

Anti-Romeo Squad will appear in New form
डेमो
ऐसे में पारदर्शिता लाने के लिए नए प्लान पर काम शुरू हो गया है। अब एंटी रोमियो स्क्वायड को जीपीएस युक्त वाहनों के साथ ही बॉडीवार्म हिडेन कैमरे उपलब्ध कराए जाएंगे। यह कैमरे कार्रवाई के दौरान हर गतिविधि को रिकार्ड करेंगे। रिकार्डिंग के जरिए कार्रवाई की मालुमात भी की जाएगी। टीम के व्यवहार की भी जानकारी हो सकेगी।  इससे एक पक्षीय आरोपों को झुठलाया जा सकेगा। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि एंटी रोमियो टीम को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

संवेदनशीलता की मिलेगी ट्रेनिंग
एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के सदस्यों को लखनऊ में विशेष ट्रेनिंग  दी जाएगी। ट्रेनिंग में छेड़खानी और महिलाओं से जुड़े शोषण के अन्य अपराधों के दौरान संवेदनशीलता बरतने पर फ ोकस किया जाएगा। 

सादी वर्दी में रहेंगी महिला पुलिसकर्मी
एंटी रोमियो टीम में अधिकतर महिलाआें की तैनाती होगी। यह सादी वर्दी में स्कूल, पार्कों के आसपास तैनात रहेंगी। सीओ एंटी रोमियो  स्क्वायड पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed