फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anti Corruption Court sent sub inspector of police to lucknow jail

एंटी करप्शन कोर्ट ने दरोगा को भेजा जेल, पुलिसवालों के गले नहीं उतर रही ये बात

Thu, 27 Sep 2018 11:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Sep 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Court sent sub inspector of police to lucknow jail
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में रंगे हाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन के हत्थे चढ़े गुरसहायगंज कोतवाली के एसएससाई जितेंद्र कुमार को एंटी करप्शन कोर्ट ने लखनऊ जेल भेजा है। गुरहायगंज कोतवाली क्षेत्र में ही जिला जेल कन्नौज स्थिति होने के कारण उन्हें कोर्ट ने लखनऊ जेल भेजा है।  सदर कोतवाली से टीम देर रात उन्हें लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई। 
विज्ञापन


बुधवार को गुरसहागयंज कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार को एंटी करप्शन सेल कानपुर ने रंगे हाथ 50 हजार रुपये की घूस लेते समय दबोच लिया था। गुरसहायगंज कस्बा गांधीनगर निवासी शकील हुसैन से दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में एफआर लगाने के नाम पर पुलिस अफसर ने रिश्वत मांगी थी। बुधवार देर रात सदर कोतवाली में एंटी करप्शन टीम प्रभारी शंभू नाथ तिवारी ने जितेद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद बुधवार दोपहर उन्हें एंटी करप्शन कोर्ट लखनऊ में पेश किया। जहां मजिस्ट्रेट ने लखनऊ जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार ने कोर्ट में कन्नौज जेल भेजने की अपील की थी, लेकिन गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में जिला जेल होने के कारण उन्हें लखनऊ जेल भेजा गया है। 
विज्ञापन


घूस लेने के मामले में उंगली उठा रहे पुलिकर्मी 
पूरे मामले में पुलिसकर्मी एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पर उंगली उठा रहे हैं। दरोगा से मिलने पहुंचे कुछ साथी पुलिकर्मियों का कहना था कि भीड़भाड़ वाली जगह पर खुलेआम एक एसएसआई के घूस लेने की बात गले नहीं उतर रही है। एसएसआई ने यदि पाउडर लगे नोट हाथ में लिए थे तो उसका रंग उनके हाथ में क्यों नहीं लगा। एसएसआई को साजिश के तहत फंसाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed