{"_id":"6582b898c72588e2ec0de0f3","slug":"anti-corruption-caught-arm-red-handed-in-banda-used-to-demand-bribe-from-contract-driver-and-conductor-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: एंटी करप्शन ने एआरएम को रंगेहाथ पकड़ा, संविदा चालक-परिचालक से ड्यूटी लगाने के नाम पर मांगता था रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: एंटी करप्शन ने एआरएम को रंगेहाथ पकड़ा, संविदा चालक-परिचालक से ड्यूटी लगाने के नाम पर मांगता था रिश्वत
Wed, 20 Dec 2023 03:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 20 Dec 2023 03:21 PM IST
सार
Banda Crime: रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह को कार्यालय से बुधवार दोपहर करीब बारह बजे एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता संविदा चालक नवल किशोर से 16 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया।
विज्ञापन
एआरएम को गिरफ्तार कर ले जाती एंटी करप्शन टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में रोडवेज बस के चालक की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। एक वर्ष से यहां रोडवेज में तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पर संविदा चालकों व परिचालकों से ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप लगाते रहे हैं।
विज्ञापन
रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह को कार्यालय से बुधवार दोपहर करीब बारह बजे एंटी करप्शन टीम ने शिकायतकर्ता संविदा चालक नवल किशोर (पल्हरी, बबेरु) से 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ लिया। टीम सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
यहां करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद एंटी करप्शन की तीन सदस्यीय टीम आरोपी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई। एक घंटे बाद फिर वापस कोतवाली लाकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर पहले भी कई बार रिश्वत लेने के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन