{"_id":"656cd264ac0a84f76e0605e5","slug":"answer-sought-from-14-health-workers-for-not-working-kanpur-news-c-220-1-akb1003-5997-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: काम न करने पर 14 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: काम न करने पर 14 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से जवाब तलब
Mon, 04 Dec 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। सरवनखेड़ा ब्लॉक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत लाभार्थी विशेष पंजीकरण अभियान चलाया गया था। इसमें ब्लॉक की 14 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने रुचि नहीं ली। इस पर कार्यकर्ताओं पर चिकित्साधिकारी ने शिकंजा कसते हुए एक दिन का वेतन रोक कर जवाब तलब किया है।
सरकार की प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 30 नवंबर से एक दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का ऑनलाइन पंजीकरण था। अभियान खत्म होने के बाद सरवनखेड़ा पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश यादव ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एएनएम) के काम काम समीक्षा की तो 26 में से 14 एएनएम का काम संतोषजनक नहीं मिला। इस पर डॉ. राकेश ने लापरवाह एएनएम का 30 नवंबर का वेतन रोक कर सभी से जवाब तलब किया है। चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश ने बताया कि संतोष जनक जवाब न मिलने पर वेतन काट दिया जाएगा।
-- --
इन एएनएम से मांगा गया है जवाब
विसायकपुर की सुमन, फतेहपुर रोशनाई की रूबी, मनेथू की अमिता द्विवेदी, भिखनापुर की आकांक्षा, भरतपुर पियासी की वर्षा, कौसम की प्रियंका सचान, मोहाना की कल्पना, नहौली की शलजा पांडेय, भदेसा की रूकसाना, गोगूमऊ की सुधा देवी, पेराजाेर की प्रेमलता सचान, जिठरौली की रेखा, सैथा की शिखा, गजनेर की नीलम।
विज्ञापन
-- -- --