फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anshul Verma praises Akhilesh Yadav lok sabha election 2019

सियासी संग्रामः अंशुल वर्मा ने किया अखिलेश यादव का गुणगान, मन्नान बोले- गठबंधन से भाजपा में बेचैनी

Thu, 28 Mar 2019 08:27 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Mar 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Anshul Verma praises Akhilesh Yadav lok sabha election 2019
सम्मेलन को संबोधित करतीं पूर्व सांसद ऊषा वर्मा - फोटो : अमर उजाला
हरदोई लोकसभा क्षेत्र के सपा-बसपा का संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय परिसर में हुआ। इस दौरान सपा और बसपा नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार को निशाने पर रखते हुए गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की। सपा में शामिल होने के बाद सम्मेलन में पहुंचे सदर सांसद अंशुल वर्मा का स्वागत हुआ। 
विज्ञापन


नगर पालिका परिसर स्थित सपा के जिला कार्यालय में हुए सम्मेलन में पूर्व मंत्री बसपा नेता अब्दुल मन्नान ने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को भ्रमित किया गया। झूठे वादे कर सत्ता तो हासिल कर ली, लेकिन जनता की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
Trending Videos

ऊषा वर्मा ने कहा- मतदान जरूर करें और किसी भ्रम में न पड़ें

मन्नान ने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन से भाजपा में बेचैनी है। सदर सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सही लोगों की पहचान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में अनुसूचित जाति के लोगों का सम्मान भी अधिक है। एमएलसी और सपा नेता राजपाल कश्यप ने कहा कि बिना किसी दबाव के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की असफलताओं के बारे में चर्चा करें और लोगों तक सही बात पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के कार्यों को भाजपा ने अपना बताकर वाहवाही लेने की खूब कोशिश की, लेकिन जनता सब जानती है। पूर्व सांसद और सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा ने कहा कि हरदोई लोकसभा क्षेत्र से तीन बार सांसद रह चुकी हैं। क्षेत्र का हर मतदाता परिचित है। जरूरत इस बात की है कि मतदान जरूर करें और किसी भ्रम में न पड़ें। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी हर क्षेत्र में मजबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed