Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   anpur: Woman Dies After Drowning in Pond, Family Says She Suffered from Epilepsy

Kanpur: तालाब में डूबने से 28 वर्षीय महिला की मौत, मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी मृतका

Tue, 18 Aug 2026 05:26 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 05:26 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र के नवोदय नगर गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला मिर्गी और टीबी की बीमारी से पीड़ित थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को तालाब से बाहर निकलवाया और सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
anpur: Woman Dies After Drowning in Pond, Family Says She Suffered from Epilepsy
तालाब में डूबने से मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाराजपुर थाना क्षेत्र के नवोदय नगर गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से महिला को पानी से बाहर निकलवाकर सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

मायके में रहकर करा रही थी इलाज

मृतका की पहचान नवोदय नगर निवासी गुड़िया (28) पत्नी राजपाल के रूप में हुई है। मृतका के पति राजपाल ने बताया कि उनकी शादी को करीब 10 वर्ष हो चुके थे। उनके दो बच्चे हैं—आठ साल की बेटी विनीता और चार साल का बेटा पंकज। पिछले करीब छह महीने से गुड़िया अपने मायके में ही रहकर सरसौल सीएचसी से अपना इलाज करवा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैर फिसलने से गहरे पानी में जा गिरी महिला

परिजनों के अनुसार, गुड़िया पिछले छह महीने से मिर्गी और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे वह अचानक घर से बाहर निकली। घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर स्थित तालाब के किनारे पहुंचने पर अचानक उसे दौरा पड़ा या पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में जा गिरी। तालाब में डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस जांच में जुटी

ग्रामीणों और पुलिस के काफी प्रयासों के बाद महिला को तालाब से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से तुरंत सरसौल सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस अचानक हुई दुर्घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed